न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से बढ़ सकता है सर्वाइकल का खतरा, जानें राहत के उपाय

लंबे समय तक बैठे रहने की आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। यह सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस का कारण बनती है। जानें इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपाय, जिससे आप गर्दन और रीढ़ की समस्याओं से बच सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 12:49:21

लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से बढ़ सकता है सर्वाइकल का खतरा, जानें राहत के उपाय

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग घंटों लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं। चाहे ऑफिस वर्क हो या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना, बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक बैठना हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है, जिससे सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस (Cervical Spondylosis) जैसी समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह परेशानी अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि 25 से 40 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी बड़ी संख्या में देखी जा रही है।

क्यों खतरनाक है देर तक बैठे रहना?

जब हम लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठते रहते हैं, तो गर्दन और रीढ़ पर लगातार दबाव पड़ता है। गलत मुद्रा (Poor Posture) और मूवमेंट की कमी मांसपेशियों को अकड़ा देती है। धीरे-धीरे यह आदत गर्दन के दर्द, अकड़न, सिरदर्द और हाथों में झनझनाहट जैसी दिक्कतों में बदल जाती है।

# सर्वाइकल से बचने के आसान टिप्स

हर आधे घंटे पर ब्रेक लें – काम के बीच 2-3 मिनट टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें।

सही मुद्रा अपनाएं – कुर्सी पर सीधा बैठें और स्क्रीन को आंखों की ऊंचाई पर रखें।

गर्दन के व्यायाम करें – दिन में दो बार गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं।

योग और प्राणायाम – भुजंगासन, ताड़ासन, गोमुखासन और अनुलोम-विलोम सर्वाइकल में बेहद लाभकारी माने जाते हैं।

गर्म सिंकाई – दर्द या अकड़न होने पर गर्म पानी की बोतल या तौलिए से सिकाई करें।

# खानपान का ध्यान रखें

सही डाइट भी सर्वाइकल दर्द से बचाव में अहम भूमिका निभाती है।

कैल्शियम और विटामिन D – हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए दूध, पनीर, दही और हरी सब्जियां खाएं, साथ ही रोजाना धूप जरूर लें।

ओमेगा-3 फैटी एसिड – अलसी, अखरोट और मछली का सेवन करें, ये सूजन और दर्द को कम करने में मददगार हैं।

# लाइफस्टाइल में बदलाव से मिलेगी राहत

- मोबाइल का इस्तेमाल हमेशा आंखों की लेवल पर करें।
- लगातार गाड़ी चलाने से बचें, बीच-बीच में ब्रेक लें।
- ऑफिस में एर्गोनॉमिक चेयर का इस्तेमाल करें।
- रोजाना कम से कम 20 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत