न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं एयर प्यूरीफायर आपकी सेहत पर तो नहीं डाल रहा बुरा असर? डॉक्टरों की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

क्या एयर प्यूरीफायर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? नई स्टडी और डॉक्टरों की चेतावनी से सामने आए चौंकाने वाले तथ्य, जानें खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 3:15:47

कहीं एयर प्यूरीफायर आपकी सेहत पर तो नहीं डाल रहा बुरा असर? डॉक्टरों की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

आज के समय में एयर प्यूरीफायर कई घरों की जरूरत बन चुके हैं। बढ़ते प्रदूषण के बीच यह दावा किया जाता है कि ये डिवाइस घर की हवा को शुद्ध रखते हैं और वायरस, बैक्टीरिया व सूक्ष्म हानिकारक कणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन हाल ही में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो द्वारा की गई एक नई स्टडी ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस रिसर्च में करीब 700 अध्ययनों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। अधिकतर रिसर्च इंसानों पर नहीं, बल्कि खाली कमरों या जानवरों पर की गई थी। यानी वास्तविक जीवन में इंसानी स्वास्थ्य पर एयर प्यूरीफायर का क्या प्रभाव पड़ता है, इस बारे में ठोस और भरोसेमंद प्रमाण अभी भी बेहद सीमित हैं।

इंसानों पर कम रिसर्च, बढ़ती चिंता

स्टडी के अनुसार केवल लगभग 8 प्रतिशत रिसर्च ही ऐसी थीं, जिनमें एयर प्यूरीफायर को सीधे इंसानों पर टेस्ट किया गया। बाकी ज्यादातर अध्ययन लैब, चूहों, गिनी पिग या सिर्फ हवा के सैंपल तक ही सीमित रहे। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि लंबे समय तक एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल से मानव शरीर पर क्या असर पड़ सकता है। रिसर्च में यह भी सामने आया कि कुछ एयर प्यूरीफायर ओजोन और फॉर्मलडिहाइड जैसी खतरनाक गैसें उत्पन्न कर सकते हैं। ओजोन फेफड़ों के लिए बेहद नुकसानदायक मानी जाती है, जिससे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं फॉर्मलडिहाइड आंखों, नाक और गले में जलन पैदा करती है और अधिक मात्रा में यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। कुछ प्यूरीफायर में मौजूद ओजोन या आयोनाइजर घर के भीतर पहले से मौजूद केमिकल्स के साथ रिएक्शन करके और भी जहरीले सूक्ष्म कण बना देते हैं, जो सांस के जरिए सीधे फेफड़ों और खून तक पहुंच सकते हैं।

वास्तविक परिस्थितियों में जांच का अभाव

1920 से लेकर 2023 तक की कुल 672 स्टडीज का विश्लेषण करने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि कई आधुनिक तकनीकों पर इंसानों पर पर्याप्त परीक्षण ही नहीं किए गए हैं। उदाहरण के तौर पर, बैक्टीरिया को नष्ट करने वाली कुछ नई तकनीकों पर दर्जनों रिसर्च उपलब्ध हैं, लेकिन इनके इंसानी स्वास्थ्य पर प्रभाव को लेकर गिनी-चुनी ही स्टडीज की गई हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन उनके पास इन दावों को साबित करने के लिए ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं होते। स्कूल, अस्पताल और ऑफिस जैसी जगहों पर इन डिवाइस को लगाने से पहले यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि ये न केवल प्रभावी हों, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी हों।

एक्सपर्ट की राय क्या कहती है?

शहीद हॉस्पिटल, दुर्ग के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. योगेश्वर देशमुख के अनुसार, “एयर प्यूरीफायर सीधे तौर पर हवा से नमी नहीं हटाते, लेकिन यदि बंद कमरे में इन्हें लगातार तेज सेटिंग पर चलाया जाए, तो कमरे की ह्यूमिडिटी कम हो सकती है। कम नमी के कारण नाक, गले और सांस की नलियों में जलन होने लगती है। इससे सूखापन, खराश, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। हवा का साफ होना जरूरी है, लेकिन फेफड़ों की सेहत के लिए साफ हवा के साथ-साथ सही स्तर की नमी भी उतनी ही अहम होती है।”

एयर प्यूरीफायर खरीदते समय रखें ये सावधानियां

डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि एयर प्यूरीफायर खरीदते समय जल्दबाजी न करें और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

ओजोन पैदा करने वाले या केमिकल रिएक्शन पर काम करने वाले प्यूरीफायर से बचें

HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है

कमरे के आकार के अनुसार ही सही क्षमता वाला डिवाइस चुनें

फिल्टर की नियमित सफाई और समय-समय पर बदलाव बेहद जरूरी है

साफ हवा की चाह में लिया गया गलत फैसला आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है, इसलिए सही जानकारी और समझदारी के साथ ही एयर प्यूरीफायर का चुनाव करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?