न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप सही ब्रा साइज पहन रही हैं? घर बैठे सिर्फ 1 मिनट में ऐसे करे पता

क्या आपकी ब्रा सही साइज की है? गलत साइज पहनने से पोस्चर, स्किन और हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। जानें सिर्फ 1 मिनट का आसान टेस्ट और सही ब्रा साइज मापने का तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 4:30:24

क्या आप सही ब्रा साइज पहन रही हैं? घर बैठे सिर्फ 1 मिनट में ऐसे करे पता

महिलाओं के रोज़मर्रा के कपड़ों में ब्रा बेहद ज़रूरी हिस्सा है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकतर महिलाओं को अपना सही ब्रा साइज तक नहीं पता होता। अक्सर बिना मापे, अंदाज़े से ही ब्रा खरीद ली जाती है, और यही वजह है कि ज़्यादातर महिलाएं या तो टाइट ब्रा पहनती हैं या फिर बहुत ढीली। नतीजा यह निकलता है कि पहनने में असुविधा के साथ-साथ सेहत और बॉडी शेप पर भी असर पड़ने लगता है। गलत फिटिंग से खराब पोस्चर, स्किन पर जलन और यहां तक कि दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अब सवाल यह है कि क्या बिना माप लिए यह पता लगाया जा सकता है कि आपकी ब्रा फिटिंग ठीक है या नहीं? जी हां! आप बिना इंचटेप के सिर्फ कुछ सेकंड में यह जांच कर सकती हैं।

एक्सपर्ट्स का सुझाया आसान तरीका

ब्रा के साइज को जांचने के लिए विशेषज्ञों ने एक बेहद आसान ट्रिक बताई है, जिसे “टू फिंगर टेस्ट” कहा जाता है। आपको बस अपनी दो उंगलियां ब्रा के अंदर डालकर देखनी हैं। अगर ये आराम से अंदर आ जाएं, तो समझिए साइज बिल्कुल सही है। वहीं अगर उंगलियां डालते समय कसाव महसूस हो या ब्रा ढीली लगे, तो ये साफ संकेत है कि आपको नया और सही नाप की ब्रा की ज़रूरत है।

गलत साइज की ब्रा पहनने से होती हैं ये दिक्कतें

डॉक्टर्स का मानना है कि ब्रा की गलत फिटिंग केवल आपके लुक को ही नहीं बिगाड़ती बल्कि शरीर पर भी कई नकारात्मक असर छोड़ती है।बहुत टाइट ब्रा से सांस लेने में परेशानी, ब्रेस्ट पेन और मूवमेंट में दिक्कत हो सकती है। बहुत ढीली ब्रा से बॉडी शेप बिगड़ सकता है, पोस्चर खराब होता है और स्किन पर रैशेज़ या इरीटेशन हो सकता है। यानी आराम और हेल्थ दोनों के लिए सही साइज का चुनाव बेहद अहम है।

सही ब्रा साइज कैसे मापें?


अगर अब तक आप अंदाज़े से ब्रा खरीदती रही हैं, तो अब सही साइज जानना ज़रूरी है। तरीका बेहद आसान है –

- सबसे पहले इंचटेप से बैंड साइज नापें (यानी बस्ट के नीचे का हिस्सा)।

- इसके बाद ब्रेस्ट के सबसे उभरे हिस्से का माप लें।

अब दोनों में से ब्रेस्ट साइज में से बैंड साइज घटा दें।

- जैसे मान लीजिए आपका बैंड साइज 32 है और ब्रेस्ट का माप 36 है, तो अंतर हुआ 4।

- नंबर “4” अल्फाबेट “D” से मेल खाता है। यानी आपका कप साइज D है।

- अब बैंड और कप साइज मिलाकर आपका ब्रा साइज होगा 32D।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?