न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है बेहतर नींद, सोते समय ना करें ये गलतियां

दिनभर काम की थकान के बाद रात को आराम की नींद लेना जरूरी होता हैं ताकि आप अगले दिन की शुरुआत पूरी एनर्जी के साथ करें। स्वस्थ रहने के लिए बेहतर नींद बेहद जरूरी है। और इसके लिए आपके सोना का तरीका बहुत महत्व रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 12:47:20

स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है बेहतर नींद, सोते समय ना करें ये गलतियां

दिनभर काम की थकान के बाद रात को आराम की नींद लेना जरूरी होता हैं ताकि आप अगले दिन की शुरुआत पूरी एनर्जी के साथ करें। स्वस्थ रहने के लिए बेहतर नींद बेहद जरूरी है। और इसके लिए आपके सोना का तरीका बहुत महत्व रखता हैं। रात को 7-8 घंटे की नींद लेना तो सभी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन इससे शरीर को पूरा फायदा तभी मिलेगा जब आप सही पोजीशन में सोएंगे। आज इस कड़ी में हम आपको सोते समय होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहतर नींद दिलाने में खलल का काम करती हैं और सेहत को भी नुकसान पहुंचाती हैं। आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

लाइट बंद नहीं करना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वह सोने से पहले अपने कमरे की लाइट बंद नहीं करते और सो जाते हैं। रिसर्च के अनुसार अंधेरे में ही शरीर को ज्यादा गहरी नींद आती है। रिसर्च में पाया गया कि आधे से भी कम लोग कम से कम 5 घंटे के लिए अंधेरे कमरे में सोते हैं। जबकि आधे से ज्यादा लोग लाइट में सोते हैं। रिसर्चर्स ने पाया कि लाइट के एक्सपोजर में सोने वाले इन सभी लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 74%, मोटापे का खतरा 82% और डायबिटीज का खतरा 100% पाया गया। इसलिए आपको लाइट बंद करके ही सोने की आदत डालनी चाहिए इससे आपके नींद की क्वालिटी बढ़ती है।

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

तकिए के इस्तेमाल के दौरान

अगर आप रात को तकिया लगाकर सीधे सोते हैं तो आपकी रीड की हड्डी इससे प्रभावित होती है। इसलिए आपको तकिए पर दाएं या बाएं तरफ करवट लेकर सोना चाहिए।

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

मोबाइल फोन साथ लेकर सोना

कई बार लोगों की यह आदत होती है कि वे अपना मोबाइल फोन अपने बेड पर ही रखते हैं या अपने सिर के बगल में रख कर ही सो जाते हैं। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार लोग सोते समय फोन चलाते-चलाते इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वह सोने में बहुत देर कर देते हैं और सुबह सही समय पर नहीं उठ पाते, या अगर मजबूरी में उठते भी हैं तो उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और वे दिन भर थका-थका महसूस करते हैं। इसके आलावा उन्हें आलस, सिर दर्द, काम में मन ना लगना जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अतः सोने से आधे-एक घंटे पहले ही हमें अपने गैजेट्स से दूरी बना लेनी चाहिए और समय से सोने की कोशिश करनी चाहिए।

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

कम नींद लेना

एक स्टडी में यह बात सामने आई कि 30 से ज्यादा की उम्र के 60% लोग जरूरत से कम नींद लेते हैं जो थकान, आलस, सिर दर्द, खराब पाचन तंत्र एवं भविष्य में कई अन्य बीमारियों का कारण बनती है। इसलिए 6 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है क्योंकि यही वह अवस्था होती है जब हमारा शरीर न्यूरॉन्स में मौजूद अपने कचरे को साफ करता है और शरीर खून में मौजूद सारे कोर्टिसोल को खत्म करके शरीर को अगले दिन के लिए तैयार करता है। लेकिन ज़िन्दगी की भागम-भाग और सोशल मीडिया की लत लगने के कारण बहुत से लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं और अपनी सेहत से खिलवाड़ करते हैं। यदि आप भी पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आपको इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए। आधे घंटे की भी एक्स्ट्रा नींद आपको काफी लाभ पहुंचा सकती है।

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

ज्यादा देर तक सोना

एक स्टडी में यह बात सामने आई कि जिस प्रकार कम नींद शरीर के लिए नुकसानदायक होती है उसी प्रकार ज्यादा देर तक सोना भी आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। हमारे शरीर में एक स्लीप साइकिल होती है जो नींद को पूरा करने में मदद करती है। जब आप ज्यादा सोते हैं तो यह साईकल एक बार पूरी होकर फिर से शुरू हो जाती है और साईकल पूरा होने से पहले जब आप नींद से उठते हैं तो थका हुआ और आलस महसूस करते हैं, कई बार आपको सिर दर्द की शिकायत भी हो जाती है।

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

पेट के बल सोना

पेट के बल सोना सबसे हानिकारक माना जाता है खासकर अस्थमा एवं स्वास्थ्य से संबंधित मरीजों के लिए। जब कोई भी व्यक्ति हर रात को पेट के बल सोता है तो शरीर में खून का संचार सही तरीके से नहीं होता है। पेट के बल सोने वालों की गर्दन मुडी रहती है। इससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी अपनी प्राकृतिक अवस्था में नहीं रहती है, जिससे दर्द की समस्या होने लगती है। पेट के बल सोने वाले लोगों की हड्डियाँ सही स्थिति में नहीं रहती हैं। इससे जोड़ों में दर्द की भी सम्भावना बनी रहती है। पेट के बल पूरी रात सोने से खाना सही तरीके से पच नहीं पाता है। इससे व्यक्ति की पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है।

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

पीठ के बल कंधे फैलाकर सोना

अगर आप हाथ ऊपर करके पीठ के बल सोते हैं, तो इससे खर्राटों की समस्या हो सकती है। जाहिर है खर्राटे आपके पास में सोने वाले व्यक्ति को परेशान करने के साथ आपकी नींद को बाधित कर सकते हैं। इससे कैरोटिड धमनी के साथ मोटा होना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो आपके मस्तिष्क, चेहरे और गर्दन को रक्त की आपूर्ति करता है।

better sleep,sleep advantages,healthy living,healthy life,healthy news,Health

दाईं करवट करके सोना

दाई करवट करके सोना भी वैज्ञानिक रूप से एक अच्छी आदत नहीं मानी जाती हूं। दरअसल इस पोजीशन में पेट का झुकाव बाएँ तरफ होता है और आपका पेट उल्टा हो जाता है जिसके कारण खाना सही से नहीं पचता और एसिडिटी, गैस, पेट फूलना, कब्ज जैसी समस्याएं सामने आने लगती है। साथ ही दिल भी शरीर की बाईं ओर होता है और दाईं और करवट करके सोना दिल की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है। अतः पीठ के बल या बाईंं ओर करवट करके सोएं। जब आप बाईं और करवट करके सोते हैं तो आपका पेट सीधा रहता है जिसके कारण आपका पाचन तंत्र सही क्रम में काम कर पाता है। बाईं और करवट करने से आपकी छाती पर भी दबाव नहीं पड़ता और आपके दिल पर भी बुरा असर नहीं पड़ता साथ ही दिमाग पर भी इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत