न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंवला भले हो सुपरफूड, लेकिन इन 5 तरह के लोगों को पहुंचा सकता है नुकसान; जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

आंवला भले ही सुपरफूड माना जाता हो, लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। जानें किन 5 तरह के लोगों को आंवला खाने से परहेज करना चाहिए और कैसे यह उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 9:41:10

आंवला भले हो सुपरफूड, लेकिन इन 5 तरह के लोगों को पहुंचा सकता है नुकसान; जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

आंवला यानी भारतीय गूसबेरी को सेहत का खजाना कहा जाता है। यह विटामिन-सी का अत्यंत समृद्ध स्रोत है और इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। पाचन बेहतर होता है, त्वचा दमकती है, बाल झड़ना कम होता है और हृदय भी स्वस्थ रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला हर व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभकारी नहीं होता? जी हां, कुछ लोगों के लिए यह फल फायदे से ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं, किन लोगों को आंवला खाने से परहेज या सावधानी बरतनी चाहिए—

1. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग रहें सतर्क

आंवला में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो रक्तचाप को स्वाभाविक रूप से घटाने में मदद करते हैं। यह गुण हाई बीपी के मरीजों के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन लो बीपी वालों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में आंवला खाने से उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से भी नीचे गिर सकता है, जिससे चक्कर आना, थकान या बेहोशी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

2. खाली पेट आंवला खाना पड़ सकता है भारी

आंवला की तासीर ठंडी होती है और इसमें मौजूद प्राकृतिक एसिड संवेदनशील पेट वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से गैस, जलन या एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप आंवला या उसका जूस भोजन के बाद या किसी हल्के नाश्ते के साथ ही लें।

3. डायबिटीज की दवा लेने वाले रहें सावधान

आंवला ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक माना जाता है। हालांकि, जो लोग पहले से ही डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, उनके लिए इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है। आंवला और दवा, दोनों का संयुक्त प्रभाव ब्लड शुगर को सामान्य से कम कर सकता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति बन सकती है। ऐसे मरीजों को आंवला लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

4. सर्जरी से पहले आंवला का सेवन न करें

आंवला रक्तचाप और शुगर लेवल दोनों पर प्रभाव डाल सकता है। यही वजह है कि किसी भी सर्जरी से पहले इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। यह सावधानी इसलिए जरूरी है ताकि ऑपरेशन के दौरान और रिकवरी के समय शरीर के भीतर स्थिरता बनी रहे और कोई जटिलता न उत्पन्न हो।

5. ब्लीडिंग डिसऑर्डर से पीड़ित रहें दूर

आंवला में खून को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों को हीमोफिलिया जैसी समस्या है या जो ब्लड थिनिंग दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। अधिक सेवन से मामूली चोट पर भी खून बहना लंबे समय तक बंद नहीं हो सकता या आंतरिक रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत