न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिन तक रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ करें मलासन, होंगे यह कमाल के फायदे

7 दिन तक रोजाना सुबह गर्म पानी पीकर मलासन करने से शरीर और पाचन पर होने वाले अद्भुत लाभ जानें। कमर, हिप्स की जकड़न कम होगी, पाचन सुधरेगा, पेट की सूजन घटेगी और दिमाग फोकस्ड रहेगा। यह आसान मॉर्निंग रूटीन स्वास्थ्य और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Nov 2025 2:54:29

7 दिन तक रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ करें मलासन, होंगे यह कमाल के फायदे

सुबह की शुरुआत हमारे पूरे दिन की ऊर्जा और मानसिक फोकस को प्रभावित करती है। इसी कारण, हाल ही में एक बेहद आसान और असरदार मॉर्निंग रूटीन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है: सुबह गर्म पानी पीकर मलासन (स्क्वॉटिंग पोज़) में बैठना। कई वेलनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ एक हफ्ते में यह रूटीन शरीर और मन में चौंकाने वाले बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं कि 7 दिन तक रोजाना गर्म पानी के साथ मलासन करने से आपके शरीर और पाचन पर क्या असर पड़ेगा।

गर्म पानी और मलासन: स्वास्थ्य के लिए क्यों फायदेमंद?

वेलनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह गर्म पानी पीने के साथ मलासन में बैठना कई तरह से लाभकारी है। इससे कमर और हिप्स की जकड़न कम होती है, पाचन क्रिया बेहतर होती है, पेट में सूजन या ब्लोटिंग घटती है और दिमाग शांत व फोकस्ड रहता है। इसके अलावा, गर्म पानी पीने से बिना किसी कड़ी डाइट या एक्सरसाइज के क्रेविंग्स नियंत्रित करने में मदद मिलती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।

वैज्ञानिक दृष्टि से इसका असर

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिसर्च के अनुसार मलासन जैसी स्क्वॉटिंग पोज़ में बैठने से एनोरेक्टल एंगल (मलाशय और एनल कैनाल के बीच का कोण) सही होता है। इससे लोअर डाइजेस्टिव ट्रैक्ट का काम आसान हो जाता है। वहीं, एक रैंडमाइज्ड कंट्रोल ट्रायल में पाया गया कि लगभग 200 एमएल गर्म पानी पीने से आंतों की मूवमेंट तेज होती है। गर्म पानी आंतों की मांसपेशियों को एक्टिव करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्पैम को कम करता है, जिससे पाचन और अधिक कुशल बनता है।

पानी और मलासन का कॉम्बिनेशन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म पानी और मलासन एक साथ लेने से डबल बेनेफिट मिलता है। मलासन शरीर की सही पोज़िशनिंग में मदद करता है, जबकि गर्म पानी आंतरिक रूप से पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। इस संयोजन से पूरे डाइजेस्टिव सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। हालांकि, इस रूटीन पर लंबे समय तक रिसर्च सीमित है, लेकिन मौजूदा अध्ययनों के आधार पर इसे फायदेमंद माना जा सकता है।

इसे कैसे अपनाएं?

- सुबह उठते ही पहले एक गिलास गर्म पानी पीएं।

- उसके बाद मलासन की पोज़िशन में आएं। पैरों को कूल्हों से थोड़ा ज्यादा खोलें।

- धीरे-धीरे स्क्वॉटिंग पोज़ में बैठें और एड़ियों को जमीन पर टिकाएं।

- रीढ़ को सीधा रखें और छाती को खोलें।

- इस मुद्रा में 30 सेकंड से 1 मिनट तक गहरी सांस लेते रहें।

यह रूटीन पाचन, मांसपेशियों की लचक और मानसिक फोकस के लिए बेहद मददगार है। हालांकि, जिन लोगों को घुटनों, कूल्हों, टखनों या लोअर बैक में दर्द है, उन्हें इस रूटीन को अपनाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत