न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे कॉन्सर्ट से पहले हादसे का शिकार हुए विशाल ददलानी, इलाज जारी; शो हुआ रद्द

मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने अपना पुणे में होने वाला कॉन्सर्ट फिलहाल स्थगित कर दिया है

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 08:37:15

पुणे कॉन्सर्ट से पहले हादसे का शिकार हुए विशाल ददलानी, इलाज जारी;  शो हुआ रद्द

मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने अपना पुणे में होने वाला कॉन्सर्ट फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। विशाल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह हाल ही में एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए, जिसके चलते उन्हें आराम की जरूरत है। हालांकि, उनके एक्सीडेंट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिलहाल उनका इलाज जारी है।

विशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कॉन्सर्ट पोस्टपोन करने की घोषणा करते हुए लिखा, "मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही वापस आऊंगा और आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।" कॉन्सर्ट की नई तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। आयोजकों ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है और प्रशंसकों से धैर्य रखने की अपील की है।

विशाल-शेखर का पुणे कॉन्सर्ट 2 मार्च को था

मशहूर म्यूजिक जोड़ी विशाल-शेखर का पुणे में होने वाला कॉन्सर्ट 2 मार्च 2025 को निर्धारित था, लेकिन विशाल ददलानी के एक्सीडेंट के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस इवेंट का आयोजन अर्बन शोज द्वारा किया गया था, जिन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा गया, "हमें यह बताते हुए खेद है कि 2 मार्च 2025 को होने वाला विशाल और शेखर का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक कॉन्सर्ट विशाल ददलानी के एक्सीडेंट के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल, उनका इलाज जारी है।"

टिकट धारकों को मिलेगा पूरा रिफंड

इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने टिकट धारकों को भरोसा दिलाया है कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे थे, उन्हें पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि शो को जल्द ही दोबारा रीशेड्यूल किया जाएगा, जिसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी जाएगी।

विशाल-शेखर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर म्यूजिक जोड़ियों में से एक है, जिन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। दोनों सिंगिंग रियलिटी शोज में जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं। फैंस को अब इस कॉन्सर्ट की नई तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज