न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत ने कहा, शायद मैंने कुछ ज्यादा ही अंग्रेजी लिख दी थी..., BB 18 में बन रही करणवीर-चुम की जोड़ी

एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले महीने उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई थी। फिल्म का विषय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 12:56:32

2 News : विक्रांत ने कहा, शायद मैंने कुछ ज्यादा ही अंग्रेजी लिख दी थी..., BB 18 में बन रही करणवीर-चुम की जोड़ी

एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले महीने उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई थी। फिल्म का विषय विवादित था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खास बिजनेस करने में सफल रही। ‘12वीं फेल’ के बाद विक्रांत को इस मूवी से भी खूब सराहना मिली। विक्रांत ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही थी। अब विक्रांत ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है, जिसे लेकर फैंस और मीडिया यह अनुमान लगाने लगे थे कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया।

विक्रांत ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा कि जब मैं इस पोस्ट को शेयर करने वाला था, तो मैंने इसके बारे में बहुत सोचा बल्कि रातभर सोचता रहा। बीता कुछ टाइम मेरे लिए बहुत ही अच्छा रहा है। मैंने कुछ ऐसी चीजें हासिल की है, जिनके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था। फिल्म ‘12वीं फेल’ को खूब तारीफ मिली है और फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इस पोस्ट के अगले दिन पीएम नरेंद्र मोदी मेरी फिल्म देखने वाले थे और बीते 11 सालों में वो मेरी पहली फिल्म देख रहे थे, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। अब किसी भी एक्टर के लिए इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है।

इसलिए मैंने अपनी वाइफ से भी इसके बारे में बात की। मैं बहुत थक गया था मेंटली भी और फिजिकली भी। मैंने 365 दिन में से 284 दिन काम किया है, इसलिए मैं कुछ टाइम के लिए ब्रेक लेना चाहता था। शायद उस पोस्ट में मैंने कुछ ज्यादा ही अंग्रेजी लिख दी थी, जो शायद बहुत लोगों को समझ नहीं आई। इसलिए मुझे इसके बाद में सफाई देनी पड़ी। मैंने बता दिया है कि वो पोस्ट क्यों शेयर की थी, लेकिन अगर अभी भी लोगों को कुछ और ही समझना है, तो मैं कुछ नहीं कह सकता। उल्लेखनीय है कि विक्रांत अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हो चुके हैं। इसमें शनाया कपूर उनके अपोजिट होंगी।

vikrant massey,actor vikrant massey,vikrant break,vikrant retirement,vikrant english,vikrant post,12th fail,the sabarmati report,bb 18,bigg boss 18,karanveer mehra,chum darang,karaveer chum

‘बिग बॉस 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में करणवीर मेहरा ने किया चुम दरांग को प्रपोज

‘बिग बॉस 18’ का खुमार दर्शकों पर चढ़ा हुआ है। शुक्रवार (13 दिसंबर) के एपिसोड में घरवालों को मजेदार टास्क करते देखा गया। ‘बिग बॉस’ ने चुम दरांग को बुलाया और सवाल किया कि क्या चुम साथी कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा से प्यार करती हैं, लेकिन घर के बाहर चीजें कैसी दिखेंगी इस चीज से डरके वो अपनी फीलिंग्स को छिपाती हैं? इस पर ज्यादातर घरवालों के साथ करणवीर ने भी हां कहा। इसके बाद चुम को करणवीर से कहते सुना गया कि तुम हमारा छठा बॉयफ्रेंड बनेगा।

घरवाले बार-बार करणवीर और चुम को चिढ़ा रहे होते हैं तो चुम फिर कहती हैं कि करणवीर उनके पहले नहीं, छठे बॉयफ्रेंड बनेंगे। इस पर करणवीर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि मैं सीधा शादी करता हूं। तब चुम कहती हैं कि तीसरी बार लकी होता है। इस पर घरवाले करणवीर और चुम की शादी को लेकर बात करने लगते हैं। अविनाश, करणवीर से कहते हैं अगर ऐसा होता है तो वो खुद करणवीर को घोड़ी पर चढ़ाएंगे।

वहीं, शिल्पा शिरोडकर कहती हैं कि वो चुम को लेने उनके घर जाएंगी। उल्लेखनीय है कि शो में करणवीर और चुम के बीच केमेस्ट्री साफ नजर आती है। करणवीर की दो बार शादी हो चुकी है। करणवीर ने इसी साल रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का खिताब जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार