न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसंबर में होगी विक्की-कैटरीना की शादी! पवनदीप ने अरुणिता के साथ रिश्ते पर कहा, रितिक रोशन...

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच चल रहे अफेयर को लेकर पिछले काफी दिनों से कुछ न कुछ कहा जा रहा है। मीडिया और फैंस अटकलें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 12:56:18

दिसंबर में होगी विक्की-कैटरीना की शादी! पवनदीप ने अरुणिता के साथ रिश्ते पर कहा, रितिक रोशन...

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच चल रहे अफेयर को लेकर पिछले काफी दिनों से कुछ न कुछ कहा जा रहा है। मीडिया और फैंस अटकलें लगा रहे हैं। इन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है, लेकिन दोनों ने अभी तक सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। अब खबर आई है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। तारीख भी तय हो चुकी है और तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शादी दिसंबर में होना तय है।

तारीख भी फिक्स हो गई है लेकिन इसे बेहद सीक्रेट रखा जा रहा है। खबर ये भी है कि दोनों के वेडिंग आउटफिट मशहूर सेलेब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। हालांकि ये खबर अभी किसी ने भी कंफर्म नही की है। पिछले दिनों कैटरीना, विक्की की फिल्म सरदार उधम की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं, जहां अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों गले मिलते दिख रहे थे। अगस्त में उनकी सगाई की खबरें छाई हुई थीं।

vicky kaushal,katrina kaif,pawandeep rajan,arunita kanjilal,Hrithik Roshan,bollywood news in hindi

हमारे बीच में कोई भी रोमांटिक एंगल नहीं : पवनदीप

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। अक्सर उनकी डेटिंग को लेकर खबरें उड़ती रहती है। अब पवनदीप ने अरुणिता संग रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। पवनदीप ने कहा कि अरुणिता मेरी सिर्फ दोस्त है, हमारी बोंडिंग काफी अच्छी है, और हम करीबी दोस्त हैं। हमारे बीच में कोई भी रोमांटिक एंगल नहीं है। सच बताऊं तो हम सभी कंटेस्टे्स ने एक साथ इतना समय बिताया है कि सभी क्लोज हो गए हैं। फिलहाल हम दोनों काफी यंग हैं और करियर बनाना प्राथमिकता है। तो अभी उसी पर ज्यादा ध्यान देंगे। प्यार जैसी सारी चीजें इंतजार कर सकती हैं। मैं चाहता हूं कि हमारी दोस्ती तब तक बनी रहे जब तक हम बूढ़े नहीं हो जाते।

vicky kaushal,katrina kaif,pawandeep rajan,arunita kanjilal,Hrithik Roshan,bollywood news in hindi

रितिक ने पूरी की विक्रम वेधा के पहले एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

रितिक रोशन विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि रितिक ने फिल्म के पहले एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता मंसूर अली खान ने तस्वीरें शेयर कर इस एक्शन सीक्वेंस शेड्यूल के रैप की जानकारी दी है। इसमें मंसूर टीम मेंबर और रितिक के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मंसूर ने इन फोटो को निर्माता और एक्टर को टैग करते हुए लिखा, पहला क्रेजीएस्ट एक्शन सीक्वेंस पूरा हो गया है।

चीयर्स टू रितिक रोशन, परवेज शेख। रितिक ने इस सीक्वेंस के शेड्यूल को दशहरे के मौके पर शुरू किया था। इसकी जानकारी रितिक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी थी। फिल्म विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसमें गैंगस्टर कहानी सुना हर बार पुलिसवाले से बचकर भाग जाता है। फिल्म विक्रम वेधा साल 2017 में आई आर. माधवन और विजय सेतुपति की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर