न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

तेलंगाना के निजामाबाद में पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सनसनीखेज साजिश रची। पुलिस के अनुसार, कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा देने के बाद पति की मौत हो गई। मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Jul 2026 8:54:46

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने बीमार पति की सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस की जांच के अनुसार, महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान पति के हाथ में लगे कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर शरीर में पहुंचा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो लंबे समय तक खाड़ी (गल्फ) देश में नौकरी करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 जुलाई को प्रशांत की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 30 जून को उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली थी।

शिकायत में प्रशांत की मां ने कहा कि उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा विदेश से वापस घर लौट आया था। उन्होंने यह भी बताया कि बेटे की मौत से पहले उसके साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं दी गई। परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने अपनी बहू पर शक जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस को मिले तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों से यह सामने आया कि प्रशांत की पत्नी संध्या का अनिल नामक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था। पुलिस का कहना है कि दोनों को लगने लगा था कि प्रशांत उनके रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट है। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। इस योजना को अंजाम देने के लिए उन्होंने वेंकट साई नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी अपने साथ शामिल कर लिया।

पहले शराब पिलाई, फिर छत से नीचे फेंका

पुलिस के अनुसार, तय योजना के तहत 29 जून को वेंकट साई प्रशांत के घर पहुंचा। उसने पहले प्रशांत को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाई और फिर उसे इमारत की छत पर ले गया। वहां मौका मिलते ही उसे नीचे धक्का दे दिया। हालांकि इस हमले में प्रशांत की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद संध्या और साई उसे इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल लेकर गए। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसे वापस घर ले आए।

कैनुला के जरिए दिया टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घर लौटने के बाद कथित प्रेमी अनिल के निर्देश पर संध्या ने प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला का इस्तेमाल करते हुए उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा पहुंचाई। पुलिस का दावा है कि इससे उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। इतना ही नहीं, इसके बाद संध्या ने उसे खाट से नीचे धक्का भी दे दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गहन जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने तीनों संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान संध्या, अनिल और वेंकट साई ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?