न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रभास-सैफ की 'आदिपुरुष' को सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे, VHP ने रिलीज से पहले दे दी ये चेतावनी

रामायण के किरदारों पर बनी साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म में रावण बने सैफ अली खान के लुक्स का मजाक उड़ रहा है। वहीं, राम के किरदार में प्रभास भी फैंस को उतने नहीं जमे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 4:02:19

प्रभास-सैफ की 'आदिपुरुष' को सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे, VHP ने रिलीज से पहले दे दी ये चेतावनी

रामायण के किरदारों पर बनी साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म में रावण बने सैफ अली खान के लुक्स का मजाक उड़ रहा है। वहीं, राम के किरदार में प्रभास भी फैंस को उतने नहीं जमे। दरअसल फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि लंकेश की दाढ़ी है। उसकी उग्र आंखें हैं, जिससे वह बर्बरता का अवतार लगता है। ‍इस वजह से कई लोगों ने फिल्म निर्माताओं को रावण का इस्लामीकरण करने के लिए आड़े हाथों लिया। फिल्म में हनुमान के किरदार की दाढ़ी है और उनकी मूंछें नहीं हैं और उन्होंने चमड़े से बनी पोशाक पहनी है। इसे लेकर भी लोगों ने आलोचना की है।

विवाद बढ़ने के साथ ही अब इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी उठने लगी है। विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) ने चेतावनी दी कि फिल्‍म को सिनेमाघरों में चलने नहीं दिया जाएगा। संभल में VHP के विभाग प्रचार प्रमुख अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि फिल्‍म आदिपुरुष में न केवल भगवान राम, बल्कि रावण और लक्ष्मण को जिस गलत तरीके से फिल्‍माया गया है, वह हिंदू धर्म का मजाक है। उन्‍होंने दावा किया कि इस फिल्म में जिस तरह से रावण को दिखाया है वह रामायण और अन्‍य धर्मशास्‍त्रों के मुताबिक नहीं है। उन्होंने कहा कि VHP अपने संतों के साथ इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में लगने नहीं देगी। शर्मा ने फिल्म सेंसर बोर्ड से सवाल करते हुए आरोप लगाया कि बोर्ड मनमाने और गैर जिम्‍मेदाराना तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने मांग की कि बोर्ड अगर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर पा रहा है तो सरकार को उसे भंग कर देना चाहिए।

उधर, हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि विदेशी फंडिंग से भगवान श्रीराम की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो रही है। पैसे कमाने के लिए हमारे धर्म ग्रंथ रामायण से छेड़छाड़ करना गलत है। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी, इसलिए फिल्म पर रोक लगाई जाए। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि भारतीय धार्मिक आस्थाओं के प्रतीक का चित्रण जिस तरह से किया गया है, उससे आपत्ति होना स्वाभाविक है। नरोत्तम मिश्रा ने लिखा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म में इस तरह के चित्रण को हटा दें और ध्यान रखें कि भविष्य में ऐसी गलती न हो।

उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा है कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

आपको बता दे फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास राम बने हैं। कृति सेनन सीता के रोल में दिखेंगी। सैफ अली खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे। आदिपुरुष जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म की लागत 500 करोड़ रुपये आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?