न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिलने के बावजूद नाराज हैं उर्वशी, इन सितारों ने किया प्रेमानंद महाराज का समर्थन

हाल ही 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड की घोषणा की गई। ये पुरस्कार साल 2023 की फिल्मों के लिए दिए गए हैं। इसमें शाहरुख खान को ‘जवान’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 2:10:54

2 News : सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिलने के बावजूद नाराज हैं उर्वशी, इन सितारों ने किया प्रेमानंद महाराज का समर्थन

हाल ही 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड की घोषणा की गई। ये पुरस्कार साल 2023 की फिल्मों के लिए दिए गए हैं। इसमें शाहरुख खान को ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया। रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह पुरस्कार और भी कई कैटेगरी में दिया गया। सभी विजेताओं ने इस पर खुशी जताई है। हालांकि साउथ एक्ट्रेस उर्वशी ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने के बावजूद नाराजगी व्यक्त की है।

उन्हें फिल्म ‘उल्लोझुक्कू’ के लिए यह सम्मान मिला है। फिल्म में उनके साथ एक और एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु का भी अहम रोल था। उर्वशी (56) का कहना है कि क्या बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड का फैसला उम्र देखकर किया जाता है। बता दें कि उर्वशी और पार्वती दोनों बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुई थीं और उन्हें सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड मिला है। उर्वशी ने मनोरमा न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि मैं अवार्ड के लिए आभारी हूं लेकिन मेरे रोल को सपोर्टिंग बताने का लॉजिक नहीं समझ पा रही हूं। एक्टिंग स्केल का कोई स्टैंडर्ड है क्या? या फिर एक उम्र के बाद आपको यही मिलता है?'

इन अवार्ड को देने की मंशा ये होती है कि पाने वाला गर्व महसूस करे न कि बिना किसी एक्सप्लेनेशन के। ये कोई पेंशन का पैसा नहीं है जो चुपचाप रख लिया जाए। ये फैसले लिए कैसे जाते हैं। क्या क्राइटेरिया फॉलो होता है। उर्वशी के साथ दूसरी बार ऐसा हुआ है। साल 2006 में भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था जबकि वह लीड रोल में थीं। उर्वशी बोलीं कि मेरे साथ पहले भी पॉलिटिक्स हुई थी लेकिन मैं सिर्फ अच्छा सिनेमा बनाने में भरोसा रखती हूं।

उर्वशी ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से इस मामले की जांच करके मलयालम सिनेमा को सही जगह दिलाने की अपील की है। बता दें कि ‘उल्लोझुक्कू’ को मलयालम भाषा में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसका डायरेक्शन क्रिस्टो टॉमी ने किया है। फिल्म में अर्जुन राधाकृष्णन, एलेन्सियर ले लोपेज, प्रशांत मुरली और जया कुरुप जैसे कलाकार भी हैं।

प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो हो रहा वायरल, लोगों को बुरी लगी महिलाओं पर टिप्पणी

जाने-माने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज इन दिनों एक विवाद में फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें उन्होंने आज की पीढ़ी के रिश्तों और महिलाओं की पवित्रता को लेकर कुछ बातें कही हैं, जिन पर लोग विरोध जता रहे हैं। वे महाराज को ट्रॉल भी कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ फेम राजीव अदातिया और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने प्रेमानंद जी का समर्थन किया है।

राजीव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुरुजी का पूरा वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “बिल्कुल सही कहा! यह दोनों लिंगों के लिए है और सच्चाई को बयां करता है। आज के कठिन समय में ऐसे गुरु अध्यात्म की सादगी वापस लाते हैं। पूरी तरह से समर्थन!” अंकिता ने भी राजीव की इस रील को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनका साथ दिया। बता दें प्रेमानंद जी ने अपने वीडियो में आज के रिश्तों के बदलते स्वरूप पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि एक लड़के से ब्रेकअप के बाद दूसरे से व्यवहार, फिर से ब्रेकअप और तीसरे से व्यवहार।

ये व्यवहार कब व्यभिचार में परिवर्तित हो जाता है, पता ही नहीं चलता। कैसे शुद्ध होगा? जब जुबान को 4 होटल का भोजन खाने की आदत पड़ जाए तो उसे घर की रसोई का खाना अच्छा नहीं लगेगा और ऐसे ही जब 4 पुरुषों से मिलने की आदत हो तो एक पति को स्वीकारने की हिम्मत नहीं होती। 100 में से कोई 2-4 कन्याएं ही ऐसी होंगी, जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को समर्पित होंगी। ऐसे ही जो 4 लड़कियों से मिल चुका हो क्या वो सच्चा पति बन पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी