क्या उर्फी जावेद को दुबई पुलिस ने पकड़ा?, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बाताया पूरा सच
उर्फी जावेद ने बताया कि उनके रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से नहीं बल्कि जिस लोकेशन पर शूट हो रहा था उसमें कुछ इशू था उसकी वजह से पुलिस सेट पर आई थी।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 22 Dec 2022 9:57:47
फैशन डीवा उर्फी जावेद की दुबई ट्रिप काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, दुबई पहुंचते ही एक तरफ उर्फी की तबीयत बिगड़ गई, तो वहीं ऐसी भी खबरें आईं कि रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से उन्हें दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जैसे ही हिरासत में लेने की खबर सामने आई उर्फी के फैंस को जोर का झटका लगा था लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इन वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और सच क्या है इसके बारे में अपने फैंस को बताया है।
उर्फी जावेद ने बताया कि उनके रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से नहीं बल्कि जिस लोकेशन पर शूट हो रहा था उसमें कुछ इशू था उसकी वजह से पुलिस सेट पर आई थी।