दिल से दिल तक सीरियल से हर दिल में खास जगह बनाने वालीं जैस्मिन भसीन को बिग बॉस ने और भी पॉपुलर कर दिया था। घर में जैस्मिन की एक अलग ही साइड देखने को मिली थी। उनका स्टाइलिश लुक निखरकर सामने आया था। अब जैस्मिन के उसी लुक्स के चर्चे सबसे ज्यादा होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जैस्मिन सिर्फ स्वेटशर्ट में नजर आईं इस हसीना ने बिना पैंट के स्टाइल से आउटफिट को कैरी किया जो काफी काबिले तारीफ है।














