न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

महाराष्ट्र में भारी बारिश और लोनावला-करजत सेक्शन में भूस्खलन के बाद सेंट्रल रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले और शॉर्ट टर्मिनेट किए गए हैं। जानें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची और रेलवे की ताजा एडवाइजरी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 06 Jul 2026 9:24:21

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी मॉनसूनी बारिश का असर अब जनजीवन के साथ-साथ रेल सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मुंबई के पास लोनावला और करजत के बीच दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे जोन ने कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। इसके अलावा अनेक ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सेंट्रल रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची भी जारी की है।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्या 22105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई–पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12169 पुणे–सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12170 सोलापुर–पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22106 पुणे–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई इंद्रायणी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12127 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई–पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12128 पुणे–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 11008 पुणे–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 11007 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई–पुणे डेक्कन एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12124 पुणे–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई डेक्कन क्वीन 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12123 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई–पुणे डेक्कन क्वीन 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12126 पुणे–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई प्रगति एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12125 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई–पुणे प्रगति एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 11010 पुणे–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सिंहगढ़ एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 11009 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई–पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 11011 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई–धुले एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 11012 धुले–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।

maharashtra heavy rain,maharashtra landslide,central railway,train cancelled today,indian railways news,mumbai pune trains cancelled,lonavala karjat landslide,train route diversion,central railway update,maharashtra rain news

जिन ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा

4 जुलाई को रवाना हुई ट्रेन संख्या 20822 सांतरागाछी–पुणे हमसफर एक्सप्रेस अब पनवेल रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी।
5 जुलाई को चली ट्रेन संख्या 12116 सोलापुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सिद्धेश्वर एक्सप्रेस पुणे स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
5 जुलाई को रवाना हुई ट्रेन संख्या 12702 हैदराबाद–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई हुसैन सागर एक्सप्रेस लोनावला स्टेशन तक ही संचालित होगी।
4 जुलाई को चली ट्रेन संख्या 18519 विशाखापट्टनम–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस की यात्रा लोनावला स्टेशन पर समाप्त कर दी जाएगी।
5 जुलाई को रवाना हुई ट्रेन संख्या 11140 होसपेट–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस तलेगांव स्टेशन तक ही जाएगी।
5 जुलाई को चली ट्रेन संख्या 11042 साईंनगर शिरडी–दादर एक्सप्रेस पुणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
5 जुलाई को रवाना हुई ट्रेन संख्या 17317 हुबली–दादर एक्सप्रेस भी पुणे स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी।
5 जुलाई को चली ट्रेन संख्या 17412 कोल्हापुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महालक्ष्मी एक्सप्रेस पुणे स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
4 जुलाई को रवाना हुई ट्रेन संख्या 01492 हजरत निजामुद्दीन–पुणे स्पेशल ट्रेन करजत स्टेशन तक ही संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 11027 दादर–सतारा एक्सप्रेस भी करजत रेलवे स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की महत्वपूर्ण अपील

सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताज़ा स्थिति जरूर जांच लें। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण परिचालन में बदलाव संभव है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन, समय और परिचालन से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें या आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन का वर्तमान स्टेटस अवश्य जांच लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत