न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPS अमित कुमार का माफियाओं पर सख्त वार, गैंगस्टर और नशा तस्करों के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा अभियान

झालावाड़ में IPS अमित कुमार के नेतृत्व में गैंगस्टर और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हुआ। सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए, बुलडोजर कार्रवाई हुई और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 06 Jul 2026 12:42:36

IPS अमित कुमार का माफियाओं पर सख्त वार, गैंगस्टर और नशा तस्करों के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा अभियान

राजस्थान के झालावाड़ में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार (6 जुलाई) को कुख्यात गैंगस्टर संजय मीणा के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आईपीएस अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। जिलेभर में हिस्ट्रीशीटर, मादक पदार्थ तस्करों और सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बदमाशों और तस्करों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार कर रणनीति के तहत अभियान चला रहा है।

27 वर्षों से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा

झालावाड़ के गंगधार क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान एक पक्की दुकान समेत अन्य अवैध निर्माणों को भी गिरा दिया गया। संजय मीणा गंगधार थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और पिछले करीब 27 वर्षों से पुलिस की निगरानी में रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 1999 में मादक पदार्थ तस्करी का पहला मामला दर्ज हुआ था, जिसमें 1260 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था। इसके अलावा आरोपी पर जानलेवा हमला, अवैध वसूली, मारपीट, छेड़छाड़ और कई अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में भी केस दर्ज हैं।

कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर चुके हैं आईपीएस अमित कुमार

आईपीएस अमित कुमार वर्ष 2018 बैच के अधिकारी हैं और अपने अब तक के सेवा काल में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्हें उत्कृष्ट विवेचना के लिए 'यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन-2023' से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें 'स्पेशल ड्यूटी मेडल-2022' भी मिला है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें दो बार डीजीपी डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब झालावाड़ में पदस्थापना के दौरान उन्होंने अपराधियों, भूमाफियाओं और नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

नशा तस्करों के ठिकानों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर

जिले में केवल गैंगस्टरों ही नहीं, बल्कि नशा तस्करों पर भी प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (NH-52) पर अवैध कब्जा कर संचालित किए जा रहे एक ढाबे पर भी प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार यह ढाबा लंबे समय से नशीले पदार्थों की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

ढाबे की आड़ में चल रही थी मादक पदार्थों की तस्करी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी करण सिंह और शुभकरण मीणा कथित तौर पर ढाबे की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की भी जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जिले में संगठित अपराध, अवैध कब्जों और नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?