न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सहकारिता से गांवों को नई ताकत, रोजगार और समृद्धि पर सरकार का जोर; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए अहम निर्देश

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहकारिता को ग्रामीण विकास और रोजगार का मजबूत माध्यम बताते हुए अहम निर्देश दिए। राजस्थान सहकारिता क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, डिजिटलीकरण, भंडारण और किसान योजनाओं में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 06 Jul 2026 12:43:02

सहकारिता से गांवों को नई ताकत, रोजगार और समृद्धि पर सरकार का जोर; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए अहम निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए किसानों, पशुपालकों, युवाओं और ग्रामीण परिवारों के लिए नए अवसर तैयार हो रहे हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहकारिता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने और उनके दायरे का विस्तार करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की ओर से बनाए गए गोदामों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सहकारिता गतिविधियों को पारंपरिक दायरे से आगे बढ़ाकर नए क्षेत्रों तक विस्तारित किया जाए और नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ पहल को प्रदेश में प्रोत्साहित करने तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के विस्तार के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय मंच पर पहुंचेगा राजस्थान के सहकारिता मॉडल का अनुभव

बैठक के दौरान बताया गया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार (7 जुलाई) को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सहकारिता मंत्रालय का पांचवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय आयोजन के माध्यम से राजस्थान में सहकारिता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों, सुधारों और उपलब्धियों को देशभर के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे राजस्थान के सहकारिता मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और अन्य राज्यों के लिए भी यह प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

डिजिटलीकरण और भंडारण व्यवस्था में राजस्थान बना अग्रणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने सहकारिता क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत राजस्थान में 200 गोदामों को मंजूरी मिली है, जिनमें से 120 का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इस योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान वर्तमान में देश में प्रथम स्थान पर है।

इसके अलावा प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को भारतीय बीज सहकारी समिति से जोड़ने, नई बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन, ई-पैक्स के कंप्यूटरीकरण तथा 10 करोड़ से अधिक ईआरपी ट्रांजेक्शन के जरिए सहकारी संस्थाओं के डिजिटलीकरण में भी राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य की पैक्स समितियां अब कॉमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र और किसान उत्पादक संगठन (FPO) जैसी अनेक सेवाएं उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण का प्रभावी मॉडल बन चुकी हैं।

लाखों नए सदस्य जुड़े, किसानों को भुगतान भी हुआ तेज

राजस्थान सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्य में किसान सम्मान निधि, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और रिस्क रिलीफ फंड जैसी योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। वहीं वर्ष 2025-26 के दौरान सहकारी बैंकों और पैक्स के माध्यम से वितरित फसली ऋणों की 97.48 प्रतिशत वसूली दर्ज की गई है, जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इसके साथ ही राजफेड द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के दौरान भुगतान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया गया है। पहले किसानों को भुगतान मिलने में जहां लगभग 15 दिन का समय लगता था, वहीं अब यह अवधि घटकर केवल 4 से 5 दिन रह गई है। सरकार के सहकार सदस्यता अभियान के तहत प्रदेशभर में 8.90 लाख नए लोगों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ा गया है। इन्हीं उपलब्धियों के चलते राजस्थान को सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के राष्ट्रीय समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, वित्त विभाग तथा सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी