Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने बड़े एक्टर्स को बताया बहुत बड़ा बोझ, कहा-मैं नहीं करता चापलूसी, धनुष की ‘इडली कढ़ाई’ अब इस दिन होगी रिलीज

तिग्मांशु धूलिया बॉलीवुड में जाना-पहचाना नाम है। वे एक्टर के रूप में तो अपनी प्रतिभा दिखा ही चुके हैं, साथ ही बतौर डायरेक्टर कई शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 8:47:11

2 News : इन्होंने बड़े एक्टर्स को बताया बहुत बड़ा बोझ, कहा-मैं नहीं करता चापलूसी, धनुष की ‘इडली कढ़ाई’ अब इस दिन होगी रिलीज

तिग्मांशु धूलिया बॉलीवुड में जाना-पहचाना नाम है। वे एक्टर के रूप में तो अपनी प्रतिभा दिखा ही चुके हैं, साथ ही बतौर डायरेक्टर कई शानदार फिल्में भी बनाई हैं। तिग्मांशु का अपना एक जॉनर है जिसकी वजह से वो बहुत पसंद किए जाते हैं। तिग्मांशु ने दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी थे। तिग्मांशु बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम नहीं करते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

तिग्मांशु ने स्मिता प्रकाश को दिए इंटरव्यू में फिल्मों को लेकर बातचीत की। स्मिता ने तिग्मांशु से बात करते हुए कहा कि अनुपम खेर कहते हैं कि वो एक फिल्म करते हैं और उससे बाहर आ जाते हैं मगर कुछ एक्टर्स बाहर नहीं आ पाते हैं। इस पर तिग्मांशु ने कहा कि क्योंकि अनुपम एक्टर हैं। जो एक्टर कहते हैं कि हमें बाहर निकलने में टाइम लगता है वो झूठ कहते हैं क्योंकि एक्टिंग का काम इतना कॉम्प्लैक्स होता नहीं है।

मैंने भी एक्टिंग की है और एक्टिंग सबसे आसान काम है फिल्म मेकिंग में। मैंने बहुत ज्यादा बड़े एक्टर्स के साथ काम नहीं किया है, जानबूझकर। क्योंकि वो बहुत बड़ा बोझ हो जाते हैं। हिंदुस्तान में माइंड सेट है वो एक्टर्स का। वो खुद को जमींदार समझते हैं मगर मेरे साथ ऐसा नहीं है। मैं जमींदार हूं क्योंकि मैं डायरेक्टर हूं इसलिए मैंने बड़े एक्टर्स के साथ काम नहीं किया है क्योंकि मैं उनकी चापलूसी नहीं करता, मैं उनके दरबार का दरबारी नहीं बना। मुझे अभिषेक बच्चन बहुत पसंद है, मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। मुझे अजय देवगन बहुत पसंद हैं। ये जो नया लॉट है वो सभी तो बहुत अच्छे हैं। रणबीर, रणवीर सभी डिसिप्लिन्ड हैं।
tigmanshu dhulia,director tigmanshu dhulia,actor tigmanshu dhulia,tigmanshu bollywood,dhanush,dhanush movie idli kadai,idli kadai release पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी फिल्म ‘इडली कढ़ाई’

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर एक्टर धनुष काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' को लेकर लाइमलाइट में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के लीड एक्टर के साथ डायरेक्टर भी धनुष ही हैं। 'पा पांडी' (2017) और 'रायन' (2024) के बाद यह तीसरी फिल्म होगी जिसे धनुष डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इसे टाल दिया।

यानी 'इडली कढ़ाई' के लिए दर्शकों का इंतजार बढ़ गया है। अब यह फिल्म 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी। ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! 1 अक्टूबर से दुनिया भर में बड़े पर्दे पर इडली कढ़ाई आ रही है!” फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें धनुष डांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भी धनुष ने ही लिखी है।

धनुष ने फिल्म का निर्माण आकाश भास्करन के साथ मिलकर किया है। इसमें धनुष के अपोजिट एक्ट्रेस नित्या मेनन हैं। फैंस को पहली बार यह जोड़ी साथ काम करती दिखेगी। इस फिल्म के अलावा धनुष के पास ‘कुबेरा’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका