न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लैक कलर की शेरवानी, हाथ में सिगरेट..., टाइगर 3 के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Apr 2023 10:41:56

ब्लैक कलर की शेरवानी, हाथ में सिगरेट..., टाइगर 3 के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के सेट से है। सुपरस्टार सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट की दुनिया में छा गया है। सलमान खान का ये वीडियो ईद के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें सुपरस्टार ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान खान के हाथ में सिगरेट है।

बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की अगली मचअवेटेड फिल्म टाइगर 3 है। जिसे यशराज बैनर के तहत बनाया गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान अदाकारा कटरीना कैफ के साथ एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी में हैं। ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की ही फिल्म है। इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कैमियो करने वाले है। यह फिल्म इसी साल 2023 में रिलीज होने वाली है।

tiger 3,Salman Khan,salman khan movie,salman khan news,bollywood news

50 करोड़ का आंकड़ा पार

फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद अगले दिन फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। 'किसी का भाई किसी की जान' ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया। अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई का भी आंकड़ा सामने आ चुका है। फिल्म ने तीसरे दिन 25 से 27 करोड़ के बीच कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का तीन दिन का कारोबार करीब 65-68 करोड़ के आस-पास हो गया है। यानी ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है।

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जगपति बाबू, दग्गुबाती वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, विनाल भटनागर, मालविका शर्मा भी हैं। शहनाज गिल और पलक तिवारी ने 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप