न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण-जान्हवी की मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज, इस दिग्गज एक्टर का निधन

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इस जोड़ी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 1:21:57

2 News : वरुण-जान्हवी की मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज, इस दिग्गज एक्टर का निधन

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इस जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है। इससे पहले वरुण और जान्हवी ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘बवाल’ में साथ काम किया था। अब मेकर्स ने SSKTK फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर ये टीजर काफी मजेदार है। टीजर की शुरुआत वरुण से हो रही है। वे ‘बाहुबली’ की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वे पूछते हैं कि वो अब लग रहे हैं ना ‘बाहुबली’, जिस पर वहां खड़ा एक व्यक्ति बोलता है कि रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहे हो।

वहीं सिंगर सोनू निगम का पुराना गाना ‘तुझे लागे ना नजरिया’ बजता है, जिसमें एक्टर रोहित सराफ हेलिकाप्टर से उतरते हुए नजर आते हैं। इन तीनों के बीच कन्फ्यूजन की अलग ही खिचड़ी पकती है। प्लेन में वरुण ने जान्हवी पर जोरदार पंच मार उनका मजाक बनाते हैं। टीजर रोमांटिक से ज्यादा फनी लग रहा है। फिल्ममेकर करण जौहर ने टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। करण ने कैप्शन में लिखा, “संक्षिप्त परिचय : चार लोग, दो दिल तोड़ने वाले, एक शादी। टीजर जारी हो गया है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस दशहरा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।”

फिल्म में वरुण और जान्हवी के साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, रोहित और मनीष पॉल भी मुख्य किरदार में शामिल हैं। फिल्म की कहानी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित लग रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा से मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से टक्कर होगी, जो उसी समय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं, जो ‘धड़क’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस बीच जान्हवी की मूवी परम सुंदरी आज शुक्रवार (29 अगस्त) को रिलीज हो गई। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

sunny sanskari ki tulsi kumari,sunny sanskari ki tulsi kumari movie,varun dhawan,janhvi kapoor,rohit saraf,sanya malhotra,bal karve,marathi actor bal karve,bal karve death

मराठी एक्टर बाल कर्वे ने 95 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज मराठी एक्टर बाल कर्वे का गुरुवार (28 अगस्त) को मुंबई के विले पार्ले स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी बेटी स्वाति कर्वे ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के जरिए यह दुखद समाचार शेयर किया। कर्वे ने हाल ही अपना 95वां जन्मदिन मनाया था। उनके निधन से मराठी रंगमंच और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कर्वे ने मराठी सीरियल ‘चिमणराव’ में ‘गुंड्याभाऊ’ का किरदार अदा किया था, जिससे उन्हें खूब शौहरत मिली। यह सीरियल साल 1979 में टेलीकास्ट हुआ था।

दिलचस्प बात यह है कि यह रोल पहले शरद तलवलकर को मिलने वाला था, लेकिन कर्वे की अदाकारी ने इसे मराठी टेलीविजन के इतिहास में एक अविस्मरणीय किरदार बना दिया। आज भी दर्शक उनकी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और ‘गुंड्या भाऊ’ के रूप में उनके काम को याद करते हैं। कर्वे ने मराठी रंगमंच में भी योगदान दिया। उन्हें विजया मेहता और विजया जोगलेकर-धूमाले जैसे दिग्गजों का मार्गदर्शन मिला और उन्होंने ‘रथचक्र’, ‘तांदूल भक्त भक्त’, ‘मनोमणी’, ‘आई रिटायर होते’ और ‘कुसुम मनोहर लेले’ जैसे कई सराहे गए नाटकों में एक्टिंग की।

उनके सफर की शुरुआत सुमंत वरंगांवकर के साथ मिलकर किलबिल बालरंगमंच की स्थापना से हुई। कर्वे ने पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और मुंबई महापालिका (BMC) में 32 सालों तक काम किया। वे फुल टाइम इंजीनियर थे, फिर भी रंगमंच और एक्टिंग के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह