न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा… 4 महीने का एरियर भी मिलेगा

राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया है। अब DA 60% होगा और 4 महीने का एरियर भी मिलेगा। जानिए कब से लागू होगा नया भत्ता और किसे मिलेगा फायदा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 23 Apr 2026 8:12:35

राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा… 4 महीने का एरियर भी मिलेगा

राजस्थान में बढ़ती महंगाई के बीच राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गुरुवार (23 अप्रैल) को महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार के इस निर्णय से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया महंगाई भत्ता

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सातवें वेतनमान के तहत आने वाले राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 1 जनवरी 2026 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलेगी। इस वृद्धि के बाद DA/DR की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। इस फैसले का सीधा लाभ करीब 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का फायदा दिया जाएगा।

चार महीने का एरियर भी मिलेगा

सरकार ने कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जून में मिलने वाले मई 2026 के वेतन के साथ नकद देने का निर्णय लिया है। वहीं 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की चार महीने की एरियर राशि कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खातों में जमा की जाएगी। इससे कर्मचारियों को एकमुश्त राहत भी मिलेगी।

दूसरी ओर, पेंशनधारियों को 1 जनवरी 2026 से ही बढ़ी हुई महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर सालाना करीब 1156 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

पहले भी बढ़ाया गया था DA

गौरतलब है कि इससे पहले भी भजनलाल शर्मा सरकार ने 3 अक्टूबर 2025 को महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुई थी। लगातार दूसरी बार DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को महंगाई के दबाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?