न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSKTK Box Office: 'कांतारा' के सामने फुस्स हुई वरुण-जान्हवी की जोड़ी, तीसरे दिन भी बर्बादी जारी

ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ क्लैश करना वरुण-जान्हवी की फिल्म के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है। शुरुआती दिनों में ही फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती दिख रही है और हर बीतते दिन के साथ दर्शकों का रुझान दूसरी ओर जाता नजर आ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 10:16:40

SSKTK Box Office: 'कांतारा' के सामने फुस्स हुई वरुण-जान्हवी की जोड़ी, तीसरे दिन भी बर्बादी जारी

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। रिलीज के तीन दिन बाद भी फिल्म की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ क्लैश करना वरुण-जान्हवी की फिल्म के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है। शुरुआती दिनों में ही फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती दिख रही है और हर बीतते दिन के साथ दर्शकों का रुझान दूसरी ओर जाता नजर आ रहा है।

तीसरे दिन ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भारत में केवल 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के 9.25 करोड़ के मुकाबले गिरावट के बाद मामूली उछाल भर है। दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 5.5 करोड़ का कारोबार किया था, जिससे साफ है कि फिल्म वीकेंड के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में विफल रही। तीन दिनों की कुल कमाई अब 22 करोड़ के आसपास पहुंची है, जबकि इसका निर्माण बजट करीब 80 करोड़ बताया जा रहा है। यानी अभी तक फिल्म लागत से काफी पीछे है और इसे रिकवरी की राह में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे चेहरे भी हैं, और प्रमोशन भी जोर-शोर से किया गया था। गानों को लेकर भी चर्चा बनी रही, लेकिन दर्शकों के रिस्पॉन्स ने साफ कर दिया कि केवल स्टार कास्ट और मार्केटिंग अब सफलता की गारंटी नहीं है।

वहीं दूसरी ओर, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की बात करें तो वह हिंदी दर्शकों में भी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है। तीसरे दिन इस फिल्म ने केवल हिंदी वर्जन से 19 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि कुल भारत में इसका आंकड़ा 55.25 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। यानी वरुण की फिल्म तीसरे दिन केवल हिंदी कमाई के स्तर पर ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म से 11.75 करोड़ रुपये पीछे रही।

क्लैश का असर अब साफ दिख रहा है और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ हर बीतते दिन के साथ घाटे की ओर बढ़ती जा रही है। फिल्म की धीमी रफ्तार और प्रतिद्वंदी फिल्म की धुआंधार कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह अंतर और ज्यादा चौड़ा हो सकता है। अगर वरुण-जान्हवी की इस फिल्म को चलना है तो उसे जल्द ही वर्ड ऑफ माउथ या किसी पॉजिटिव मोमेंटम की जरूरत पड़ेगी, वरना यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर एक और ‘ठंडी रिलीज’ बनकर रह जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह