न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर गदर मचाने आ रहे सनी देओल, करीना के फिल्मी करियर पर बुक हुई लांच, आदित्य चोपड़ा ने ठुकराया 400 करोड़ का ऑफर

डायरेक्टर अनिल शर्मा 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर के पार्ट-2 की तैयारी कर रहे हैं। 20 साल पहले आई फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) ने बॉक्सऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 11:36:27

फिर गदर मचाने आ रहे सनी देओल, करीना के फिल्मी करियर पर बुक हुई लांच, आदित्य चोपड़ा ने ठुकराया 400 करोड़ का ऑफर

डायरेक्टर अनिल शर्मा 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर के पार्ट-2 की तैयारी कर रहे हैं। 20 साल पहले आई फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) ने बॉक्सऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने लीड रोल प्ले किया था। फर्स्ट पार्ट की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल, अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इनके अलावा फिल्म में अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। जब गदर 2001 में रिलीज हुई थी, तब उत्कर्ष की उम्र महज 6 साल थी।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अनिल शर्मा और उनकी टीम ने गदर 2 का प्लॉट तैयार कर लिया है। अब इस कहानी के आसपास स्क्रीनप्ले लिखा जा रहा है। पहले भाग की तरह इस बार भी तारा सिंह यानी सनी देओल पाकिस्तान जाएंगे लेकिन इस बार वो अपने बेटे के लिए पाकिस्तान में कदम रखेंगे। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और फिल्म नवंबर में शुरू होगी। फिल्म गदर 2 का निर्माण अनिल शर्मा और जी प्रोडक्शन्स साथ में मिलकर करेंगे।

sunny deol,anil sharma,gadar part 2,amisha patel,kareena kapoor book,aditya chopra movies,entertainment news,bollywood news

नाजनीन टू नैना

करीना कपूर के 20 साल के फिल्मी करियर पर एक बुक लॉन्च हुई है। इसका नाम है 'नाजनीन टू नैना'। इस किताब को कनाडा के जर्नलिस्ट गुरप्रीत सिंह ने लिखा है। करीना इन पिछले कई दिनों से सैफ अली खान से शादी के बाद खान सरनेम अपनाने और बेटों का नाम तैमूर और जेह रखने के लिए ट्रोल की जा रही हैं। इस पर बुक की वर्चुअल लॉन्च पर गुरप्रीत ने कहा- ये बढ़ती असहिष्णुता और जहरीली राजनीति वाले माहौल का नतीजा है, जिसे ताकतवर जगहों पर बैठे लोग और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के लोग बना रहे हैं।

sunny deol,anil sharma,gadar part 2,amisha patel,kareena kapoor book,aditya chopra movies,entertainment news,bollywood news

4 फिल्मों के लिए 400 करोड़ का ऑफर

कोरोना काल में कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स ने अपनी फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। सलमान खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं की फिल्में भी यहां रिलीज हुईं, लेकिन यशराज बैनर्स के मुखिया आदित्य चोपड़ा ने OTT प्लेटफॉर्म से मिले ऑफर ठुकरा दिए। उनकी बंटी और बबली-2, शमशेरा और पृथ्वीराज जैसी फिल्में रिलीज होनी हैं। ऐसे में खबर है कि आदित्य को अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा आदित्य चोपड़ा को 4 फिल्मों के लिए 400 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन प्रोड्यूसर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्मों की रिलीज डेट जारी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर