न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदाई पर हंसती-मुस्कुराती दिखीं श्रद्धा, अंकिता ने लिया बैचलर पार्टी का मजा, ‘छोरी’ का ट्रेलर रिलीज

सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने मंगलवार (16 नवंबर) को दिल्ली में नेवी अफसर राहुल शर्मा संग सात फेरे लिए। शादी में कुछ करीबी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 2:08:08

विदाई पर हंसती-मुस्कुराती दिखीं श्रद्धा, अंकिता ने लिया बैचलर पार्टी का मजा, ‘छोरी’ का ट्रेलर रिलीज

सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने मंगलवार (16 नवंबर) को दिल्ली में नेवी अफसर राहुल शर्मा संग सात फेरे लिए। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। श्रद्धा रेड हैवी लहंगा चोली पहने हुए कहर ढा रही थीं। श्रद्धा ने अपने लुक को हैवी नेकलेस, मांग टीका, नथनी और खूबसूरत कलीरों के साथ कंप्लीट किया था। श्रद्धा काफी खुश और रोमांचित नजर आ रही थीं। श्रद्धा एक वीडियो में पति के गालों को छूती नजर आईं। एक अन्य वीडियो में राहुल उन्हें गोद में उठाकर मंडप तक ले जाते हुए दिखे। स्टेज पर दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था।

श्रद्धा के विदाई के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। श्रद्धा दोस्तो के साथ हंसती-मुस्कुराती दिखीं। श्रद्धा कार में बैठी हुईं दोस्तों से कहती हैं-मुझे बहुत याद करना दोस्तों...और मुझसे बहुत चिढ़ना मेरे दोस्तों...ये कहते हुए वो बहुत तेज हंसती हैं। इसके बाद पीछे से आवाज आती हैं 'चलो-चलो धक्का मारो श्रद्धा की गाड़ी को.. और सब लोग चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं 'बाय श्रद्धा बाय...। एक दिन पहले श्रद्धा की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि श्रद्धा ने 2004 में ‘इंडिया बेस्ट सिनेस्टार की खोज’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर करियर शुरू किया था। वे 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी', 'ड्रीम गर्ल', 'कुमकुम भाग्य' में भी काम कर चुकी हैं।

12 दिसंबर को विक्की जैन के साथ शादी करेंगी अंकिता लोखंडे!

पवित्र रिश्ता सीरियल से सुर्खियां बटोरने वालीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मंगलवार देर रात अंकिता ने दोस्तों के लिए बैचलर पार्टी का आयोजन किया। इसमें अंकिता का लुक हटकर था और वे सबसे ज्यादा बिंदास अंदाज में दिखाई दीं। वे शॉर्ट वन पीस ड्रेस और हाई हील्स में थीं। इस दौरान अंकिता ने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की और जमकर प्यार लुटाया। पार्टी की तस्वीरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। अंकिता सब कुछ भूल मस्ती में डूबी थीं।

अंकिता ने ग्लैमरस लुक को स्मोकी आई मेकअप के साथ टीम अप किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अंकिता बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 12 दिसंबर को शादी रचाने जा रही हैं। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी होगी और वहां के कुछ कमरे बुक हो चुके हैं। फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। इसमें पॉप सिंगर बादशाह सहित कई सेलेब्रिटीज परफॉर्म करेंगे। अंकिता, विक्की से पहले 'पवित्र रिश्ता' के को स्टार दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थीं।

shraddha arya,ankita lokhande,chhorii movie,rahul,vicky jain,nushrat bharucha,bollywood news in hindi

हॉरर जॉनर की फिल्म छोरी में नुसरत भरुचा का है मुख्य रोल

प्राइम वीडियो ने अमेजन ओरिजिनल फिल्म छोरी के मच अवेटेड ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है। ‘छोरी’ विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी, अबुन्दंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक अमेजन ओरिजिनल फिल्म है। यह मराठी फिल्म लपाछापी की रीमेक है। छोरी में नुसरत भरुचा, मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, यानिया भारद्वाज और सौरभ गोयल ने अभिनय किया है। यह 26 नवंबर को प्राइम वीडियो पर आने वाली है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि नुसरत को राक्षसों और कई चीजों से निपटना पड़ता है। हर सीन के साथ तनाव बढ़ता जाता है और दर्शकों को कई ऐसे सवालों के जवाब देने के लिए छोड़ देता है-क्या नुसरत खुद को बचा पाएगी? क्या वे अपने अजन्मे बच्चे की रक्षा कर पाएगी? नुसरत को 8 महीने की प्रेगनेंट महिला के किरदार में दिखाया गया है। यह पहला मौका है जब नुसरत हॉरर जॉनर की किसी मूवी में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर