न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

150000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया तहसीलदार, कुल डील 3.5 लाख रुपये की थी

राजस्थान के अलवर में ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा तहसीलदार बसन्त परसोया, 1.5 लाख रुपये की पहली किस्त और कुल डील 3.5 लाख रुपये की पुष्टि। घूसखोर दलाल रवि उर्फ रिंकू और फार्म हाउस मालिक गौरव गुलाटी भी शामिल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 17 Mar 2026 10:32:10

150000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया तहसीलदार, कुल डील 3.5 लाख रुपये की थी

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार घूसखोर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसीबी की टीम ने अलवर जिले में एक रिश्वतखोर तहसीलदार और उसके दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर, मंगलवार (17 मार्च) को एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने गोविन्दगढ़ तहसील में पदस्थ तहसीलदार बसन्त कुमार परसोया को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। इस मामले में आरोपी दलाल रवि उर्फ रिंकू और फार्म हाउस मालिक गौरव गुलाटी भी शामिल थे।

जमीन के कागजात को लेकर उत्पन्न विवाद

जानकारी के अनुसार, परिवादी ने अपनी मौसी (ताईजी) की जमीन के हिस्से को अपने नाम करने के लिए तहसील गोविन्दगढ़ में आवेदन किया था। पहले पटवारी और ग्राम पंचायत चिडवाई के सरपंच ने वसीयत के आधार पर रजिस्टर्ड नहीं होने की वजह से जमीन का ट्रांसफर बबली के नाम कर दिया था। इसके बाद परिवादी ने उप-खंड अधिकारी गोविन्दगढ़ से अपील की। 3 दिसंबर 2025 को उप-खंड अधिकारी ने तहसीलदार बसन्त परसोया को आदेश जारी कर परिवादी के हक में जमीन चढ़ाने का निर्देश दिया।

रिश्वत की मांग 5 लाख रुपये तक पहुंची

आदेश के पालन में जब परिवादी ने तहसीलदार के सामने जमीन के कागजात पेश किए, तो तहसीलदार ने फाइल अपने पास रख ली और सुनवाई शुरू कर दी। इसके बाद तहसीलदार ने दलाल रवि उर्फ रिंकू के माध्यम से 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया। सत्यापन के दौरान, 13 मार्च 2026 को आरोपी तहसीलदार और उसके दलाल ने परिवादी से 3.5 लाख रुपये की पहली किस्त मांगने की पुष्टि की।

कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसीबी के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में, एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बसन्त परसोया को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी तहसीलदार को तुरंत तहसील कार्यालय गोविन्दगढ़ से हिरासत में लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?