न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोन अप्रूवल के नाम पर स्टेनोग्राफर ने मांगी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

झुंझुनूं में ACB ने प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोन अप्रूवल के नाम पर रिश्वत लेते स्टेनोग्राफर नीरज कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के घर पर भी छापेमारी हुई, जांच जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 17 Mar 2026 7:51:48

लोन अप्रूवल के नाम पर स्टेनोग्राफर ने मांगी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

झुंझुनूं की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने मंगलवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के स्टेनोग्राफर नीरज कुमार को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) के तहत ऋण मंजूरी के लिए परिवादी से लगातार पैसे की मांग कर रहा था। एसीबी के अनुसार, नीरज कुमार ने लोन की फाइल आगे बढ़ाने के बहाने से परिवादी को परेशान किया।

लोन फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग

जिला उद्योग विभाग में परिवादी ने 5 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि स्टेनोग्राफर नीरज कुमार ने फाइल आगे बढ़ाने और ऋण अप्रूवल के बदले 2,500 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को मानसिक दबाव में रखा। परेशान होकर परिवादी ने सीधे एसीबी झुंझुनूं चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद 16 मार्च 2026 को एसीबी टीम ने गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई।

ACB ने की रंगे हाथ कार्रवाई

जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के निर्देश पर एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां के सुपरविजन में, पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी नीरज कुमार ने परिवादी से 2,500 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है।

आरोपी के घर पर भी हुई छापेमारी

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम ने आरोपी के सीकर स्थित आवास पर भी सर्च अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां ने कहा, “यह कार्रवाई आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रिश्वत के दिलाने के उद्देश्य से की गई है। हमारा मकसद भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?