न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर वर्सेज पठान को लेकर सलमान खान ने दिया बयान, नहीं बन रही है फिल्म

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसका ट्रेलर, गीत और टीज़र दर्शकों में उत्साह जगा चुके हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए, सलमान ने आदित्य चोपड़ा द्वारा घोषित 'टाइगर बनाम पठान' की स्थिति पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी, यह फिल्म अब नहीं हो रही है। पढ़ें पूरी जानकारी सलमान के बयान और आगामी फिल्मों के बारे में।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 3:36:45

टाइगर वर्सेज पठान को लेकर सलमान खान ने दिया बयान, नहीं बन रही है फिल्म

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी रिलीज फिल्म सिकन्दर को लेकर चर्चा पा रहे हैं। फिल्म प्रदर्शन से पूर्व टीजर, ट्रेलर और गीतों ने दर्शकों में इसे लेकर उत्साह बना दिया है। ट्रेड विश्लेषकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस और दर्शकों को उम्मीद है सिकन्दर सलमान खान के करियर को एक नई दिशा देने में सफल होगी।

सलमान खान इन दिनों इस फिल्म के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वे लगातार मीडिया से रू-ब-रू हो रहे हैं, जहाँ वे न सिर्फ सिकन्दर की बात कर रहे हैं अपितु उन फिल्मों को लेकर भी बयान दे रहे हैं जो आने वाले समय में वे करने जा रहे हैं।

ऐसे ही एक साक्षात्कार में सलमान खान ने आदित्य चोपड़ा द्वारा घोषित स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर बनाम पठान के बारे में पूछा गया, जिसकी घोषणा आदित्य चोपड़ा ने 2023 में की थी। इस फिल्म में स्पाई यूनिवर्स के दो चर्चित किरदार टाइगर और पठान को एक साथ दिखाया जाना था। कहा जा रहा था कि परदे पर इन दोनों सितारों की भिडन्त देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनन्द को सौंपी गई थी, जिन्होंने शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान का निर्देशन किया था।

सिकन्दर की प्रेस मीटिंग में जब पत्रकारों ने सलमान खान से टाइगर बनाम पठान के बारे में पूछा तो उन्होंने जो जवाब दिया, उसे सुनकर सभी को हैरानी हुई।

सिकंदर के प्रमोशन के दौरान जब सलमान खान से यशराज बैनर की मास एक्स फिल्म टाइगर वर्सेज पठान पर सवाल किया तो सलमान ने कहा 'यह अभी नहीं हो रही है'। सलमान खान ने बस इतना ही कहा। ज्ञातव्य है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान (2023) में सलमान खान ने एक्शन कैमियो किया था।

संजय दत्त के साथ एक्शन फिल्म, जल्द होगा ऐलान
वहीं दूसरी ओर उन्होंने संजय दत्त के साथ फिर से काम करने की बात को स्वीकार किया। संजय दत्त संग कई फिल्मों में नजर आए सलमान खान ने अब 'बाबा' के साथ एक और फिल्म की पुष्टि की है। सलमान ने फिल्म साजन और चल मेरे भाई में संजय दत्त के साथ में काम किया है। अब सलमान की मानें तो यह एक एक्शन फिल्म होगी। फिल्म बन चुकी है और अब इसका एलान होना बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी