न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वे जवां थीं, मैं भी जवां था, मेरा कोई गलत इरादा नहीं था..., शादीशुदा होते हुए सलमान के पिता ने क्यों की हेलेन से दूसरी शादी? बेटे के शो में तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान का नया शो 'द इन्विसिबल विद अरबाज खान' के पहले एपिसोड का टीजर सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Feb 2023 1:13:15

वे जवां थीं, मैं भी जवां था, मेरा कोई गलत इरादा नहीं था..., शादीशुदा होते हुए सलमान के पिता ने क्यों की हेलेन से दूसरी शादी? बेटे के शो में तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान का नया शो 'द इन्विसिबल विद अरबाज खान' के पहले एपिसोड का टीजर सामने आया है। अरबाज खान के पहले गेस्ट हैं उनके पिता और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और एक्टर सलीम खान। शो में सलीम खान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जर्नी के किस्सों के बारे में खुलकर बात की। सलीम खान ने बेटे के सामने अपनी दो शादियों पर भी बात की।

जैसा कि हम सभी जानते हैं सलीम खान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 सुशीला चरक (अब सलमा) से हुई थी। मगर शादीशुदा होते हुए सलीम खान का लेजेंडरी एक्ट्रेस हेलेन संग अफेयर शुरू हुआ और 1981 को सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी की। पहले से शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने क्यों दूसरी शादी की इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने बेटे के शो में किया।

हेलेन संग शादी पर ये बोले सलीम

हेलेन संग रिश्ते पर अरबाज ने सवाल पूछा तो सलीम खान बोले- 'वे जवां थीं, मैं भी जवां था। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। मैंने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था। किसी के साथ भी हो सकता है।'

पिता सलीम की बात सुनकर अरबाज ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने कहा- 'ये वहीं चीजें हैं जिनपर मुझे मेरे पिता से नाराजगी हो सकती थी। वो अब मेरी जिंदगी में आ रही हैं। टाइम बहुत बड़ा फैक्टर होता है किसी चीज को समझने के लिए।'

सलीम खान ने ये भी बताया कि उनका हेलेन संग रिश्ता हर किसी ने एक्सेप्ट नहीं किया था। सलीम और हेलेन ने अर्पिता खान को गोद लिया है। वहीं पहली शादी से सलीम खान के चार बच्चे हैं- सलमान खान, अरबाज, सोहेल और अल्वीरा खान।

सलमा से छुप छुपकर मिलते थे सलीम खान

शो में सलीम खान ने अपनी और सलमा की पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया। वे कहते हैं छुप छुप कर मिलते थे हम, मैंने कहा नहीं मुझे आपके पेरेंट्स से मिलना है। जब मैं गया। सब मुझे देखने के लिए आए थे। जैसे कोई जू में नया जानवर आया है तो देखने चलते हैं। अरबाज खान टीजर में कहते हैं- उस टाइम पर जब आपका स्पिल्ट हुआ था, मुझे याद है मेरा भी एक्सीडेंट हुआ था। उस वक्त आपका शायद रोमांस भी हेलेन आंटी के साथ शुरू हो गया था या इसे स्वीकारे जाने का इश्यू था और फिर आपके पास काम नहीं था उस वक्त फिर आपने अपना गुजारा कैसे किया था? इन सभी बातों के डिटेल में जवाब एपिसोड स्ट्रीम होने पर मिलेंगे।

आपको बता दे, अरबाज खान का ये शो हर शुक्रवार स्ट्रीम होगा। सलीम खान के बाद शो में जावेद अख्तर, शत्रुघ्न सिन्हा, वहीदा रहमान, हेलेन भी शिरकत करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप