न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेब सीरीज को शूट करते वक्त घायल हुए रोहित शेट्टी, उंगली में आई चोट

डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान 7 जनवरी यानी शनिवार को घायल हो गए। खबर है कि एक्शन सीक्वन्स शूट करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी। रोहित की टीम ने बताया है कि डायरेक्टर की हालत पहले से बेहतर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 5:41:08

वेब सीरीज को शूट करते वक्त घायल हुए रोहित शेट्टी, उंगली में आई चोट

डायरेक्टररोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान 7 जनवरी यानी शनिवार को घायल हो गए। खबर है कि एक्शन सीक्वन्स शूट करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी। रोहित की टीम ने बताया है कि डायरेक्टर की हालत पहले से बेहतर है। ये हादसा हैदराबाद के फेमस रामोजी फिल्म सिटी में हुआ।

रोहित को तुरंत प्रोडक्शन टीम ने लोकल के कामिनेनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स की टीम ने उनके हाथ की एक मामूली सर्जरी की। रोहित शेट्टी के स्पोकपर्सन ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- 'रोहित शेट्टी कल रात अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी उंगलियों पर कुछ मामूली चोट लगी है। चोट का तुरंत इलाज किया गया जिसके बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है।'

पहली बार कर रहे हैं सीरीज का डायरेक्शन

वेब सीरीज इंडियन पुलिसफोर्स की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं। ये ओटीटी फ्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम' पर रिलीज होगी। कुछ समय पहले लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी सीरीज के सेट्स पर चोट लगी थी। हालांकि उनका भी जल्द इलाजहुआ और वो ठीक हो गए। बताया गया था कि सिद्धार्थ को थोड़ी बहुत ही चोट लगी थी।

इंडियन पुलिसफोर्स, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इस सीरीज में पुलिसवालों की कहानी को दिखाया जाने वाला है। रोहित ने अपने कॉप यूनिवर्स की शुरुआत फिल्म सिंघम से की थी। अजय देवगन उनके पहले हीरो थे। इस सीरीज के अलावा रोहित, सिंघम 2 भी लेकर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार लेडी सिंघम का रोल निभाती नजर आएंगी।

rohit shetty,rohit shetty news,rohit shetty injury,indina police,rohit shetty news in hindi

फ्लॉप हुई रोहित की फिल्म सर्कस

रोहित शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन करने के लिए जानी जाती हैं। वो बॉलीवुड के चुनिंदा डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने शायद ही कोई फ्लॉप दी हो, लेकिन उनकी हाल ही में आई फिल्म सर्कस बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई है। रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस की इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने अब तक सिर्फ 31.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका