Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Sad News : करीबी को खोने पर रितेश ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, साउथ इंडियन स्टार रवि तेजा के पिता का निधन

एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोगों को फिल्म पंसद आई। इसके अलावा रितेश की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 1:16:56

2 Sad News : करीबी को खोने पर रितेश ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, साउथ इंडियन स्टार रवि तेजा के पिता का निधन

एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोगों को फिल्म पंसद आई। इसके अलावा रितेश की पत्नी जेनेलिया देशमुख ने कई सालों बाद ‘सितारे जमीन पर’ मूवी के साथ वापसी की। इस फिल्म पर भी फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया। दोनों फिल्में पिछले महीने यानी जून में रिलीज हुई थी। बहरहाल इन फिल्मों की खुशियों के बीच रितेश की जिंदगी में एक दुखद घटना हुई है। उनके मैनेजर राजकुमार तिवारी का निधन हो गया है, जिसका रितेश को काफी दुख है। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए निधन की जानकारी दी है।

रितेश ने बताया कि वे उन्हें अपने परिवार का हिस्सा और एक बड़े भाई की तरह मानते थे। जब उन्होंने फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से डेब्यू किया था तब से राजकुमार उनके साथ थे। रितेश ने मंगलवार (15 जुलाई) देर रात इंस्टा स्टोरी पर राजकुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। रितेश ने लिखा, “ये जानकर बहुत दुख हो रहा है। मेरा दिल टूट चुका है कि राजकुमार तिवारी जी अब नहीं रहे हैं। वह मेरे गाइड, मेरे बिग ब्रदर और मेरी फैमिली थे। राजकुमार तिवारी जी ने मेरे डेब्यू के वक्त से ही मेरे काम को संभाल कर रखा था। मेरे हर मुश्किल वक्त में वे मेरे साथ खड़े रहे। मैं आपको हमेशा याद करूंगा तिवारी जी।

फैमिली के प्रति संवेदना-उनके बेटे सिद्धार्थ और सुजीत को हिम्मत मिले।” बता दें साल 2003 में आई ‘तुझे मेरी कसम’ में रितेश के अपोजिट जेनेलिया थीं। बताया जाता है कि राजकुमार ने दो दिवंगत दिग्गज एक्टर फिरोज खान और विनोद खन्ना के साथ भी काम किया था। रितेश ने पूर्व में एक फोटो शेयर कर लिखा था, “मेरे मैनेजर राजकुमार तिवारी, हमारी इंडस्ट्री के दो रॉकस्टार्स के साथ। विनोद खन्ना और फिरोज खान।” बता दें रितेश ने ‘तेरे नाल लव हो गया’, ‘मालामाल वीकली’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘हाउसफुल’, ‘मस्ती’, ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘धमाल’ जैसी कई हिट फिल्मों और फ्रेंचाइजी में काम किया है। इसके अलावा वे मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। रितेश के सफर में राजकुमार ने हर कदम पर गाइड किया।
riteish deshmukh,actor riteish deshmukh,genelia deshmukh,housefull 5,sitaare zameen par,manager rajkumar tiwari,ravi teja,bhupathiraju rajagopal raju,ravi teja father 90 साल के थे रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू, चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार (15 जुलाई) देर रात उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे 90 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। राजगोपाल एक फार्मासिस्ट थे और बेहद सादा जीवन जीते थे। वे लाइमलाइट से दूर रहते थे। राजगोपाल के काम के चलते उनका परिवार जयपुर, दिल्ली, मुंबई और भोपाल जैसे शहरों में लंबे समय तक रहा है। उनके परिवार में पत्नी राज्यलक्ष्मी और दो बेटे हैं। तीसरे बेटे भरत राजू की साल 2017 में एक कार हादसे में मौत हो चुकी है।

राजगोपाल के निधन पर सेलेब्स ने दुख जताया है। चिरंजीवी ने लिखा, “अपने भाई रवि तेजा के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं उनसे आखिरी बार ‘वाल्थर वीरैया’ के सेट पर मिला था। वे बहुत ही मजाकिया और बातूनी थे। इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” उल्लेखनीय है कि रवि तेजा ने 90 के दशक में अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। उन्हें साल 1997 में आई फिल्म 'सिंधुरम' से पहचान मिली।

इसके बाद 2000 के दशक में वे एक लीड एक्टर के रूप में उभरे और 'विक्रमारकुडु', 'इडियट', 'भद्रा', 'बलूपु' जैसी फिल्मों से उन्हें जबरदस्त शौहरत दिलाई। उनकी पिछली फिल्म 'मिस्टर बच्चन' थी। वे अपनी आगामी फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 27 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका