न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानहानि केस : अगली सुनवाई 15 को, कंगना ने जावेद के खिलाफ दर्ज कराया केस, इधर-सोनू सूद ने दी सफाई

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया हुआ है। आज सोमवार को कंगना की पेशी थी, जिसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 7:24:36

मानहानि केस : अगली सुनवाई 15 को, कंगना ने जावेद के खिलाफ दर्ज कराया केस, इधर-सोनू सूद ने दी सफाई

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया हुआ है। आज सोमवार को कंगना की पेशी थी, जिसके चलते वे कोर्ट पहुंचीं। इस मामले में अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी का कहना है कि कंगना को अंधेरी कोर्ट पर भरोसा नहीं है इसलिए केस को ट्रांसफर करने की अपील करेंगे। कंगना ने जावेद अख्तर पर एक्सटॉर्शन की धारा 384 के तहत शिकायत की है, जिसकी सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। कंगना की शिकायत काफी पुरानी है। कंगना और उनकी बहन रंगोली को बेवजह जावेद के घर बुलाया गया, उन्हें धमकाया गया। हालांकि कंगना ने कभी इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इसे आज हमने कोर्ट में दाखिल किया है। कोर्ट ने दो बार कंगना को चेतावनी दी थी कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट इशू किया जाएगा।

कंगना ने कहा, जावेद अख्तर ने शिवसेना के दबाव में दर्ज कराया मामला

सुनवाई के बाद कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'को एप' पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा है 'शिवसेना के दबाव में मेरे खिलाफ दायर केस की सुनवाई आज थी जावेद अख्तर….लकड़बग्घे की सेना का सामना करने वाली अकेला योद्धा वह भी शैली में…मैं।’ आपको बता दें कि जावेद ने कंगना के खिलाफ एक टीवी इंटरव्यू में कथित रूप से मानहानिकारक टिप्पणी करने को लेकर आरोप लगाया। जावेद ने नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। जावेद ने दावा किया था कि पिछले साल जून में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में उनका नाम घसीटा था।

kangana ranaut,javed akhtar,defamation case,kangana javed,kangana court,sonu sood,income tax,bollywood news in hindi

सोनू सूद के खिलाफ चार दिन चली दी आयकर विभाग की कार्रवाई

कोरोनाकाल में गरीबों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को टैक्स चोरी के आरोप को लेकर चुप्पी तोड़ी। सोनू ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। ट्विटर पर शेयर किए गए बयान में सोनू ने कहा कि आपको हमेशा कहानी के अपने पक्ष को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खुद को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध किया है। सोनू ने एक हिंदी दोहे के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया, "कठिन रास्तों पर भी यात्रा आसान लग सकती है। हर भारतीय की प्रार्थनाओं का असर होता है।"

सोनू ने दावा किया कि उनके पास जो भी रुपए जो बिना उपयोग किए हुए मिले हैं, वो जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर मैंने ब्रांडों को मानवीय कारणों के लिए भी अपना समर्थन शुल्क दान करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मैं पिछले 4 दिन से काफी व्यस्त था, लेकिन फिर से जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए पूरी विनम्रता के साथ वापस आ गया। मेरी यात्रा जारी है...जय हिंद! उल्लेखनीय है कि आईटी विभाग ने सोनू के खिलाफ 28 स्थानों और 6 शहरों में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जांच की। विभाग को 20 करोड़ रुपए की कर चोरी के सबूत मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर