न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह के करियर पर बोले आर माधवन - 'कुछ खराब फिल्मों से खत्म नहीं होता', बताया असली स्टारडम का मतलब

रणवीर सिंह की वापसी को लेकर आर माधवन ने दिया बड़ा बयान। बोले- कुछ फ्लॉप फिल्मों से करियर खत्म नहीं होता। जानें उन्होंने क्या कहा रणवीर की आने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 9:15:13

रणवीर सिंह के करियर पर बोले आर माधवन - 'कुछ खराब फिल्मों से खत्म नहीं होता', बताया असली स्टारडम का मतलब

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म बैंड बाजा बारात से जबरदस्त एंट्री की थी और पहली ही फिल्म से उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि रातोंरात सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से खुद को एक वर्सेटाइल एक्टर के रूप में स्थापित किया और दर्शकों के दिलों पर राज किया। रणवीर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। हालांकि तब से अब तक उन्होंने किसी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। डॉन 3 और बेजू बावरा को लेकर भी अभी तक कोई ठोस अपडेट नहीं आया है। लेकिन अब वो फिल्म धुरंधर से फिर से तहलका मचाने को तैयार हैं।

रणवीर की इस करियर जर्नी और मौजूदा स्थिति पर जब हाल ही में अभिनेता आर माधवन से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद साफ और दिल से जवाब दिया।

आर माधवन का समर्थन: "रणवीर को कभी खारिज नहीं किया गया"

सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में आर माधवन से पूछा गया कि क्या रणवीर सिंह अब धुरंधर के जरिए अपने करियर में वापसी कर रहे हैं। इस पर माधवन ने बड़ी सहजता से कहा, “मुझे नहीं लगता कि रणवीर सिंह को कभी खारिज किया गया है। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और इंडस्ट्री में उनका स्थान मजबूत है।”

कुछ खराब फिल्में करियर का पैमाना नहीं होतीं – माधवन

माधवन ने आगे कहा, “कुछ खराब फिल्मों से किसी अभिनेता का करियर खत्म नहीं हो जाता। रणवीर बहुत ही टैलेंटेड और समर्पित कलाकार हैं। मीडिया और प्रेस अक्सर कलाकारों को खारिज कर देने या वापसी कराने की बात करती रहती है, लेकिन यह असली कहानी नहीं होती।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अगर आप हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं जैसे टॉम क्रूज और टॉम हैंक्स को देखेंगे, तो पाएंगे कि उन्होंने अपने पूरे करियर में मुश्किल से 14-15 फिल्में ही की हैं, जबकि हम सोचते हैं कि ज़्यादा काम करना ही सफलता का पैमाना है।”

रणवीर और मैं इनसिक्योर नहीं हैं

माधवन ने यह भी कहा, “बड़े से बड़े स्टार भी अपनी ज़िंदगी में 15 से ज़्यादा फिल्मों में काम नहीं करते। अच्छी कहानियों पर काम करने की यही रफ्तार होती है। भारत में हमें यह डर सताता है कि अगर तीन महीने तक शूटिंग नहीं की, तो हम अपने मार्केट से गायब हो जाएंगे। लेकिन रणवीर और मैं दोनों ही इस तरह की इनसिक्योरिटी से नहीं गुजरते।”

धुरंधर में साथ आएंगे रणवीर और माधवन

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आर माधवन अब फिल्म धुरंधर में साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी दर्शकों के दिलों को किस हद तक छू पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक