न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दो सितारों के घर आईं खुशियां! रणविजय सिंह और साउथ के सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन दूसरी बार बने पापा

एक्टर और होस्ट रणविजय सिंह तथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन दूसरी बार पिता बने हैं। खास बात ये है कि दोनों ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 2:24:04

दो सितारों के घर आईं खुशियां! रणविजय सिंह और साउथ के सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन दूसरी बार बने पापा

एक्टर और होस्ट रणविजय सिंह तथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन दूसरी बार पिता बने हैं। खास बात ये है कि दोनों के घर एक ही दिन सोमवार (12 जुलाई) को खुशियों का आगमन हुआ। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया। रणविजय ने मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर खुशी शेयर की।

उन्होंने अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा- शू गेम, 12 जुलाई 2021. इसके अलावा उन्होंने एक जोड़ी छोटा स्नीकर और लाल स्पोर्ट्स जर्सी की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ लिखा- सतनामवाहेगुरु। आपको बता दें कि रणविजय और प्रियंका की शादी 6 साल पहले हुई थी। कपल के पहले से एक 4 साल की बेटी है, जिसका नाम कायनात है। रणविजय एमटीवी शोज होस्ट करने के लिए मशहूर हैं।

युविका-नेहा सहित इन हस्तियों ने दी बधाई

रणविजय की पोस्ट पर युविका चौधरी ने हार्ट इमोजी शेयर कर बधाई दी। रोडीज टीम के मेंबर निखिल चिनप्पा ने लिखा - आप दोनों को बधाई !!!, कायनात के छोटे भाई और आपकी फैमिली के नए मेंबर को प्यार। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने दोस्त को बधाई दी है। इसके अलावा गौहर खान, वरुण सूद, दिशांक अरोड़ा, प्रिंस नरुला, दिव्या अग्रवाल ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। रणविजय फिलहाल रियलिटी शो एमटीवी स्पिल्टविला 13 को एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ मिलकर होस्ट कर रहे हैं।


शिवकार्तिकेयन ने लिखा, पिता ने मेरे बेटे के रूप में लिया है जन्म

साउथ स्टार शिवकार्तिकेयन की पत्नी आरती ने सोमवार को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शिवकार्तिकेयन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। शिवकार्तिकेयन व आरती के इससे पहले एक बेटी आराधना है, जो वर्ष 2013 में जन्मी थी। कार्तिकेयन इस मौके पर थोड़े भावुक नजर आए। ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके दिवंगत पिता की फोटो है और शिवकार्तिकेयन के हाथों में उनके नवजात बेटे का हाथ है। शिवकार्तिकेयन ने लिखा- 18 साल के लंबे इंतजार के बाद, मेरे पिता ने मेरे बेटे के रूप में जन्म लिया है। मेरे वर्षों के दर्द को कम करने के लिए, मेरी पत्नी आरती ने इस दर्द को सहा है। मैं उसे अपनी आंखों में आंसू के साथ धन्यवाद देता हूं। बेबी और मॉम दोनों ठीक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका