न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के 12 साल बाद मां बनीं राधिका आप्टे ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फैंस और सेलेब्स ने लुटाया भरपूर प्यार

एक्ट्रेस राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद पिछले दिनों मां बनीं। उन्होंने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया। राधिका ने अपनी लेटेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 11:09:19

शादी के 12 साल बाद मां बनीं राधिका आप्टे ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फैंस और सेलेब्स ने लुटाया भरपूर प्यार

एक्ट्रेस राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद पिछले दिनों मां बनीं। उन्होंने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया। राधिका ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस को यह गुडन्यूज सुनाई है। राधिका ने अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ बेटी का स्वागत किया। राधिका ने बताया कि बिटिया के जन्म के एक हफ्ते बाद ही उन्होंने फिर से काम शुरू कर दिया है। राधिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें राधिका लैपटॉप के सामने बैठी दिख रही हैं और उनकी गोदी में उनकी नन्हीं राजकुमारी है जिसे वे दूध पिलाती हुई नजर आ रही हैं।

राधिका ने काले रंग का टर्टलनेक स्वेटर और बच्ची ने ऑलिव ग्रीन स्वेटर पहना है। राधिका ने कैप्शन में लिखा, “जन्म के बाद अपने एक हफ्ते की बिटिया के साथ पहली वर्क मीटिंग।” राधिका ने अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करने के लिए ब्रेस्टफीडिंग, मदर एट वर्क, ए वैरी ब्यूटीफुल चैप्टर, इट्स ए गर्ल, गर्ल्स आर द बेस्ट जैसे हैशटैग का भी प्रयोग किया है। राधिका के मां बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने लिखा, “बधाई हो माई लव, वेल डन।”

एक्ट्रेस के पोस्ट पर इरा दुबे ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “बधाई हो खूबसूरत मां!.” वहीं गुलशन देवैया ने लिखा, “बधाई हो।” विजय वर्मा, दिव्येंदु शर्मा, मोना सिंह, गुलशन देवैया, जोया अख्तर, सत्यदीप मिश्रा, ईशा तलवार, दिव्येंदु, श्वेता तिवारी, होमी अदजानिया सहित और भी कई सितारों ने विश किया है।

निजी जिंदगी को छुपाकर रखना पसंद करती हैं राधिका आप्टे

इससे पहले भी राधिका ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सबको चौंका दिया था। जैसे ही उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की थीं उन तस्वीरों पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने प्यार लुटाया था। विजय वर्मा ने राधिका की तस्वीर पर दिल खोलकर लिखा था, “आपती।” एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु को भी यह तस्वीरें बहुत पसंद आई थीं। राधिका निजी जिंदगी को छुपाकर रखना पसंद करती हैं। उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था, “मुझे लगा कि शायद उन्हें बेबी बंप नजर नहीं आएगा। अगर प्रीमियर न होता तो शायद आपको कभी पता नहीं चलता।”

राधिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका का लेटेस्ट प्रोजेक्ट 'सिस्टर मिडनाइट' है, जो यूके में प्रीमियर हुआ था। इसके अलावा वह इसी साल कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। इस फिल्म के जरिए राधिका ने अपनी शानदार अभिनय क्षमता का परिचय दिया और दर्शकों को प्रभावित किया। उल्लेखनीय है कि राधिका ने साल 2012 में एक इंटीमेट फंक्शन में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की थी। राधिका ने साल 2013 में ऑफिशियली तौर पर शादी का ऐलान किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री