न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पूजा ने की परवीन बॉबी और भाई के बारे में बात, इस संगीतकार ने किया स्मृति के साथ शादी का ऐलान

एक्टर कबीर बेदी की बेटी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस परवीन बॉबी के बारे में बात की। परवीन कुछ समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 12:26:39

2 News : पूजा ने की परवीन बॉबी और भाई के बारे में बात, इस संगीतकार ने किया स्मृति के साथ शादी का ऐलान

एक्टर कबीर बेदी की बेटी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस परवीन बॉबी के बारे में बात की। परवीन कुछ समय के लिए कबीर के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। पूजा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि मुझे याद है कि परवीन कई सालों बाद भारत वापस आई थीं। हर कोई कह रहा था कि उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है। मैं उनके घर गई तो उन्होंने दरवाजा खोला, लेकिन वह बहुत अलग दिखाई दे रही थीं। उनके बाल बिखरे हुए थे और वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था। जैसे ही उन्होंने मुझे देखा, वैसे ही वह बहुत खु्श हो गईं और मुझे हाय बोला। इसके बाद उन्होंने मुझे अंदर बुलाया। सबकुछ काफी नॉर्मल था।

उन्होंने मुझे गले भी लगाया। हालांकि अचानक से उन्होंने मुझसे कहा कि सॉरी मैं तुम्हें खाना नहीं दे सकती हूं, क्योंकि मैं सिर्फ अंडे खाती हूं। इस पर मैंने उनसे पूछा कि आखिर वे सिर्फ अंडे ही क्यों खाती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह एक ऐसी चीज है, जिससे मैं छेड़छाड़ नहीं कर सकती हूं। इस पर मैंने पूछा कौन तो उन्होंने जवाब दिया कि एफबीआई या सीक्रेट सर्विस। उन्होंने कहा कि कोई है जो उनके प्रोडक्ट्स को खराब कर देता है। यही वजह है कि उन्होंने डिपार्टमेंट से मेकअप जैसी चीजों को खरीदना बंद कर दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि वह मार्केट से मेकअप नहीं खरीदती, क्योंकि कोई उसे खराब कर देता है।

मैंने पूछा आखिर किसी और को यह कैसे पता चलेगा कि आप कब और क्या चीज खरीदने जा रही हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें सबकुछ पता है। इसके बाद ही मुझे लगा कि कुछ तो जरूर गड़बड़ है। मुझे उस समय उनकी चिंता हुई और कन्फ्यूज भी हो गई थी। पूजा ने अपने भाई सिद्धार्थ को भी याद किया, जिन्होंने 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। सिद्धार्थ को साल 1997 में सिजोफ्रेनिया का पता चला था। पूजा ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ की मौत एक बहुत बड़ा सदमा था। पूजा ने कहा कि जब सिद्धार्थ का निधन हुआ था, तब पापा मेरे साथ अमेरिका में थे।

यह मेरे लिए बेहद मुश्किल था, खासकर कमरे में एंटर करना और उस त्रासदी को देखना, वो एक ऐसा पल था जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उन्होंने मुझे शांत करने की कोशिश की। मैं अपने पेट में पल रहे बच्चे के लिए शांत रहना चाहती थी। मैं नहीं चाहती थी कि इस सदमे की वजह से मेरा अबॉर्शन हो जाए या मेरे बच्चे पर कोई असर पड़े। मैं पॉजिटिव रही। मैं उससे बहुत प्यार करती थी और उसे याद करती थी, लेकिन मुझे पता था कि उसका सफर खत्म हो चुका है और मेरा सफर अभी जारी रहना बाकी है। सिद्धार्थ ने अपने आखिरी नोट में परिवार के लिए मैसेज छोड़े थे, जिसमें मेरे और अलाया के लिए एक बहुत ही प्यारा मैसेज और मेरी मां के लिए एक नोट भी शामिल था।

संगीतकार पलाश मुच्छल ने कहा, जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी स्मृति मंधाना

भारतीय क्रिकेट टीम की अहम सदस्य बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना जल्द ही सिंगर पलक मुच्छल के भाई संगीतकार व निर्देशक पलाश मुच्छल से शादी करेंगी। अब इस बारे में पलाश का बयान सामने आया है। पलाश ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैं जल्द ही शादी करने वाला हूं। स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी। बस इतना ही कहना चाहता हूं। मैंने आपको हेडलाइन दे दी है। पलाश ने इस समय वनडे विश्व कप में हिस्सा ले रही भारतीय महिला टीम को 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

पलाश ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति के साथ हैं। हम हमेशा यही चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम हर मैच जीते। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मैच को जीतना बहुत ही जरूरी है। मीडिया में पहले भी पलाश और स्मृति के बीच संबंध को लेकर अटकलें तो लगती रहीं, लेकिन ये पहला मौका है जब दोनों के रिश्ते की बात सार्वजनिक तौर पर पुख्ता हुई है। ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ और ‘ढिश्कियाऊं’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले 30 साल के पलाश और स्मृति की साल 2019 से ही डेटिंग की खबरें चलती आ रही हैं।

दोनों भले ही इन अफवाहों पर खुलकर बात ना करते हो लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। स्मृति की बात करें तो उनके नाम जबरदस्त रिकॉर्ड हैं। उन्होंने अभी तक 7 टेस्ट में 629 रन, 112 वनडे में 5022 रन और 153 टी20 मैच में 3982 रन बनाए हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर कुल मिलाकर 16 शतक दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह