न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुंह खोला तो राज़ सामने आएंगे...' पवित्रा पुनिया ने पारस छाबड़ा को लगाई फटकार, मंदिरों में देवी के वस्त्र बदलने वाले मुद्दे पर जारी विवाद

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया और पारस छाबड़ा के बीच विवाद गहराता जा रहा है। देवी की मूर्तियों के वस्त्र बदलने पर पवित्रा के बयान ने बहस छेड़ दी, जिस पर पारस ने तंज कसा और पवित्रा ने करारा पलटवार किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 9:05:28

'मुंह खोला तो राज़ सामने आएंगे...' पवित्रा पुनिया ने पारस छाबड़ा को लगाई फटकार, मंदिरों में देवी के वस्त्र बदलने वाले मुद्दे पर जारी विवाद

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा पवित्रा पुनिया और एक्टर पारस छाबड़ा के बीच तकरार लगातार गहराती जा रही है। मामला तब शुरू हुआ जब पवित्रा ने एक इंटरव्यू में मंदिरों में देवियों की मूर्तियों के वस्त्र पुरुष पुजारियों द्वारा बदले जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने साफ कहा था कि “एक आदमी क्यों देवी के कपड़े बदलेगा? यह अधिकार उसे किसने दिया?”

इस पर पारस छाबड़ा ने वीडियो जारी कर पवित्रा के विचारों पर तंज कसते हुए कहा था कि “बुद्धि में भरा गंद बाहर निकालना चाहिए, तभी ऐसे बयान देने चाहिए। आखिर मूर्ति भी आदमी ही बनाता है।” अब पवित्रा ने भी करारा पलटवार किया है और पारस को नसीहत दी है कि उन्हें दूसरों की जिंदगी में बेवजह दखल देने से बचना चाहिए।

“इंसान और भगवान में फर्क समझो”

‘टेली मसाला’ से बातचीत में पवित्रा ने कहा, “सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि इंसान और भगवान एक जैसे नहीं होते। इंसान का बर्ताव अलग होता है, जबकि भगवान तो आत्मा और एहसास हैं, जो सही-गलत का भान कराते हैं। आपने भगवान को देखा तक नहीं, वो रूह के स्तर पर मौजूद हैं। अगर इंसान अपनी मां की सेवा करता है, तो भी उसके स्नान का अधिकार सिर्फ स्त्रियों को ही होता है, चाहे कोई भी धर्म क्यों न हो। भगवान तो बीमार नहीं होते, इसलिए यह तुलना ही गलत है।”

“मूर्ति और आत्मा की तुलना मत करो”

पवित्रा ने पारस के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, “उन्होंने कहा कि मूर्ति आदमी बनाता है। तो तुम कितने नासमझ हो। जब तक मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा न हो, वह सिर्फ पत्थर का टुकड़ा है। आत्मा के प्रवेश के बाद ही वह जीवंत रूप लेती है। मंदिरों में स्थापित मूर्तियां मां का स्वरूप होती हैं, और उनमें प्राण बसते हैं। जब मूर्तिकार आकार दे रहा होता है, तब वह निर्जीव पत्थर ही है। ऐसे में यह तुलना करना कि आदमी ने मूर्ति बनाई तो वह वस्त्र भी बदल सकता है, बेहद बेतुका है।”

पवित्रा का पलटवार: “तवज्जो देने से सच चुभा”

पवित्रा ने आगे कहा, “जहां आपकी कोई भूमिका ही नहीं है, वहां दखल देना मूर्खता है। अगर मुझे किसी से कोई मतलब नहीं होता तो मैं उस पर कभी ध्यान ही नहीं देती। लेकिन पारस ने मेरे बयान पर प्रतिक्रिया दी, इसका मतलब है मेरी बात उन्हें चुभी। और सच हमेशा चुभता ही है। शुक्रिया कि उन्होंने तवज्जो दी, वरना ये मुद्दा इतना बड़ा न बनता।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह