सीरियल्स से ज्यादा निया अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं और अब एक बार फिर निया कुछ ऐसे लुक में नजर आईं कि देखने वालों के होश उड़ गए हैं। निया को बिखरे-उलझे बाल और फटे पुराने कपड़ों में देख फैंस भी हैरान है। दरअसल, निया शर्मा इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं जहां उन्हें हर हफ्ते अलग अलग परफॉर्मेंस देकर खुद को बेस्ट साबित करना है लिहाजा इस हफ्ते उन्होंने ट्राइबल डांस थीम को चुना है और निया ने ये लुक उसी के लिए अपनाया था। जब ये बात फैंस को पचा चली तब जाकर उनकी सांस में सांस आई वरना उससे पहले हर कोई निया का ये लुक देख परेशान था और सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट भी किए जा रहे थे।














