नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक्स के लिए तो कभी अपनी सादगी और डाउन-टू-अर्थ व्यक्तित्व के कारण, राधिका फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनके फैन पेजेस पर अक्सर उनकी नई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच राधिका मर्चेंट का एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और वह लगातार इसे शेयर कर रहे हैं।
संगीत में सहेलियों संग थिरकीं राधिका
राधिका मर्चेंट हाल ही में अपनी सबसे अच्छी दोस्त की संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ दिल खोलकर डांस किया। इस दौरान राधिका मस्ती और खुशियों से भरी नजर आ रही थीं, और उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ बेहतरीन डांस मूव्स का प्रदर्शन किया। इस वीडियो में राधिका को "अनारकली डिस्को चली" गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। हमेशा की तरह, राधिका ने अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।














