रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है जिसका असर पहले दिन की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर लगभग 36 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया है। ये अनुमान फिल्म की ऑल इंडिया कमाई का है। 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्जन की बात करें तो इसके लगभग 32 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide Collection) की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' ने यहां भी बाजी मारी है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ये शुरुआती अनुमान हैं और 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई का ट्रेंड बताता है कि फाइनल आंकड़े इससे बेहतर भी हो सकते हैं।














