न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डकैत’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए मृणाल और अदिवि, आरजे महवश ने चहल को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और उनके को-एक्टर अदिवि शेष हैदराबाद में अपनी अपकमिंग मूवी ‘डकैत’ के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 12:24:35

2 News : ‘डकैत’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए मृणाल और अदिवि, आरजे महवश ने चहल को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और उनके को-एक्टर अदिवि शेष हैदराबाद में अपनी अपकमिंग मूवी ‘डकैत’ के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए। हालांकि चोटें मामूली थीं, पर इस घटना ने एक बार फिर सेट पर कलाकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों कलाकार एक बेहद इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। ये वो पल होते हैं जहां जरा सी भी चूक बड़े हादसे की वजह बन सकती है। हालांकि सभी सही सलामत हैं। दोनों एक्टर्स को काफी मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत फर्स्ट एड दे दिया गया।

हालांकि चोट लगने के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी। अदिवि को बाद में जांच के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ा, जबकि मृणाल ने भी दिन का शेड्यूल पूरा करने और शूटिंग में किसी तरह की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए काम जारी रखा। हाल ही में साउथ से ही एक बेहद दर्दनाक खबर आई थी, जब डायरेक्टर पा रंजीत की फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन एसएम राजू की मौत हो गई थी।

उनकी कार एक रैंप पर गलत तरीके से चढ़ गई, हवा में कई बार पलटी और फिर जोर से जमीन पर गिरी। इस हादसे में राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। ‘डकैत’ फिल्म की बात करें तो पहले अदिवि के साथ श्रुति हासन को लिया गया था, जिन्होंने कुछ कारणों से प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद मेकर्स ने मृणाल को कास्ट किया। यह सिनेमैटोग्राफर शनील देव की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म है। यह तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की जा रही है। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

mrunal thakur,actress mrunal thakur,adivi sesh,actor adivi sesh,mrunal adivi,dacoit movie,rj mahvash,yuzvendra chahal,mahvash chahal,chahal birthday

कई दिनों से लगाई जा रही है युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिलेशनशिप की अटकलें

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बुधवार (23 जुलाई) को 35 साल के हो गए। चहल को फैंस और साथी क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। हालांकि सबकी नजर इस बात पर थी कि उनकी गर्लफ्रेंड आरजे महवश उन्हें कैसे विश करती हैं। महवश ने जैसे ही चहल के लिए कमेंट किया वह वायरल हो गया। महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चहल की फोटो शेयर की है, जिसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। चहल का लुक काफी कूल है।

महवश ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे युजी, उम्र बढ़ना तो जिंदगी का हिस्सा है और जिंदगी के दूसरे हिस्से और भी ज्यादा खराब हैं। तो ऑल द बेस्ट।” कुछ दिनों पहले महवश और चहल की शादी को लेकर खबरें आई थीं, जिन पर महवश ने अपनी कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “कुछ न्यूज चैनल्स दावा कर रहे हैं कि 31 जून को मेरी शादी है। ये उसी की पिक्चर्स हैं। बस दूल्हा भाग गया है। करेगा कोई मुझसे शादी?” हाल ही महवश और चहल लंदन में घूमते नजर आए थे।

उल्लेखनीय है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं मगर रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। दोनों सबसे पहले मार्च में दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में साथ दिखे थे। उसके बाद महवश को आईपीएल में चहल को चियर करते हुए देखा गया। वो चहल की टीम किंग्स पंजाब के हर मैच में स्टेडियम में नजर आती थीं। चहल का इस साल की शुरुआत में शादी के चार साल बाद धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी