न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#Metoo: अपना ब्रेस्ट साइज बताओ, पैर दिखाओ..., भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने खोली साजिद खान की पोल

साजिद ने मुझसे पहले कहा कि तुम्हें धोखा-धोखा आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने वाला हूं। इसमें तुम्हें छोटा लहंगा पहनना होगा। मुझे अपने पैर दिखाओ। मैं लॉन्ग स्कर्ट पहन कर गई थी, तो उन्होंने मुझसे पैर दिखाने को कहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Oct 2022 9:37:00

#Metoo: अपना ब्रेस्ट साइज बताओ, पैर दिखाओ..., भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने खोली साजिद खान की पोल

#Metoo के आरोपी फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 का हिस्सा बने हैं लेकिन उनकी एंट्री पर बवाल मचा हुआ है। 2018 में करीब 10 एक्ट्रेसेस, मॉडल और जर्नलिस्ट ने साजिद पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। इसके बाद से साजिद का फिल्मों से बायकॉट शुरू हो गया। 4 साल बाद वो छोटे पर्दे पर बिग बॉस-16 में दिखाई दिए और मी-टू पर फिर बातें शुरू हो गईं। साजिद खान को बिग बॉस में देखकर देवोलिना भट्टाचार्जी, मंदाना करीमी, ऊर्फी जावेद जैसी कई एक्ट्रेसेज ने आपत्ति जताई है। एक्ट्रेसेस का कहना है कि #Metoo के आरोपी साजिद खान को कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिलना चाहिए। अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम भी जुड़ गया है। रानी चटर्जी ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें भी बिग बॉस में साजिद खान की मौजूदगी देखकर गुस्सा आता है। इतना ही नहीं रानी ने बताया कि साजिद खान ने उन्हें भी हैरेस किया है।

रानी ने कहा, 'इस बार तो बिग बॉस देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। खासकर साजिद खान को देखकर मेरा दिल टूटता है। मीटू के दौरान उनका असली चेहरा जब सामने आया था, तो हम जैसे कई लोगों को तसल्ली हुई थी कि चलो कोई तो है, जिसमें हिम्मत है। लड़कियों को आवाज उठाते देखकर मैं बहुत खुश हुई थी। बिग बॉस में उन्हें देखकर मेरा खून खौलता है। समझ नहीं आता कि बिग बॉस उनकी इमेज को क्लीन करने में क्यों लगे हुए हैं।'

metoo,sajid khan,sajid khan metoo,bigg boss 16,Salman Khan,rani chatterjee,bhojpuri actress rani chatterjee,entertainment,tv news

रानी चटर्जी के साथ क्या हुआ था पढ़िए उन्हीं की जुबानी...

रानी ने अपने साथ हुए हैरेसमेंट के बारे में बात करते हुए कहा, ' मैंने हिम्मतवाला फिल्म के दौरान साजिद की टीम से कॉन्टैक्ट किया था। साजिद ने मुझे कॉल करके कहा था कि वो मुझसे डायरेक्ट कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं। फिर जब हमारी फोन पर बात हुई, तो उन्होंने कहा कि तुम मेरे घर आ जाओ वहीं मुलाकात हो जाएगी। साथ ही हिदायत दी कि फॉर्मल मीटिंग है तो किसी मैनेजर या पीआर को लेकर मत आना अकेली ही आना।'

रानी ने आगे कहा, 'बॉलीवुड के इतने बड़े डायरेक्टर हैं, तो मैंने उनकी बात मान ली। मैं जुहू स्थित उनके घर पहुंची, तो उनके घर पर वो अकेले थे। साजिद ने मुझसे पहले कहा कि तुम्हें धोखा-धोखा आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने वाला हूं। इसमें तुम्हें छोटा लहंगा पहनना होगा। मुझे अपने पैर दिखाओ। मैं लॉन्ग स्कर्ट पहन कर गई थी, तो उन्होंने मुझसे पैर दिखाने को कहा। मुझे लगा शायद ऐसे ही होता है, मैंने अपने पैर दिखाए, घुटने तक।'

एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं डर गई थी। फिर बोलने लगे कि अपना ब्रेस्ट की साइज बताओ। मुझसे शर्माओं मत, तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं। सेक्स कितनी बार करती हो। जब ये सब सुना न, तो मैं असहज हो गई और कह दिया कि आप किस तरह की बातें कर रहे हैं। मैं बहुत अनकंफर्टेबल हो रही हूं। तो वो भी चौंक कर डर गए। उन्हें लगा था कि मैं उनका फेवर करूंगी। मैं फौरन वहां से निकल गई। यहां तक कि उन्होंने मुझे गंदे तरीके से छूने की भी कोशिश की थी।'

metoo,sajid khan,sajid khan metoo,bigg boss 16,Salman Khan,rani chatterjee,bhojpuri actress rani chatterjee,entertainment,tv news

रानी ने आगे कहा, 'जब मेरे कॉन्ट्रैक्टर ने मुझसे गाने के बारे में पूछा- तो मैंने उन्हें मीटिंग की हकीकत बताई। वो कहने लगे कि तुमने फोन क्यों नहीं किया। मैंने उनसे यही कहा कि अगर मैं कुछ बोलती हूं, तो मुझे भोजपुरी एक्ट्रेस समझ कर सीरियसली नहीं लिया जाएगा। इतने बड़े डायरेक्टर के सामने मैं ही उल्टा झूठी साबित हो जाऊंगी। कहीं बॉलीवुड में मेरी इमेज खराब ना हो जाए और मुझे काम ही नहीं मिले। खैर जब #Metoo के वक्त लड़कियों ने कहा तो मैं भी महसूस कर पा रही थी कि मेरे साथ भी वही गुजर चुकी है। अब जब बिग बॉस में उनको देख रही हूं तो लगता है कि मुझे आगे आकर ये बात कहनी चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो