न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना एक जैसा खाने की बोरियत को दूर भगा देगी आलू पालक की सब्जी, जरूर आएगी पसंद #Recipe

सर्दी के मौसम में खाने की हर चीज अच्छी लगती है। साथ ही ढेरों ऑप्शन भी मिल जाते हैं। वैसे भी रोजाना एक जैसे खाने से बोरियत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 4:03:29

रोजाना एक जैसा खाने की बोरियत को दूर भगा देगी आलू पालक की सब्जी, जरूर आएगी पसंद #Recipe

सर्दी के मौसम में खाने की हर चीज अच्छी लगती है। साथ ही ढेरों ऑप्शन भी मिल जाते हैं। वैसे भी रोजाना एक जैसे खाने से बोरियत होने लगती है। आज हम आपको आलू पालक की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। वैसे तो यह एक पारंपरिक डिश है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इसे बनाना नहीं जानते। ऐसे में हमारे द्वारा बताई गई विधि उनके लिए मददगार साबित होगी। हमें भरोसा है कि यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी। खास बात ये है कि यह सब्जी पौष्टिक होने से सेहत का भी ख्याल रखती है। इसे बनाना मुश्किल नहीं है। इसे रोटी, चावल या फिर नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

aloo palak sabji recipe,easy aloo palak recipe,homemade aloo palak sabji,spinach potato curry recipe,healthy aloo palak recipe,quick aloo palak sabji,indian potato spinach curry,traditional aloo palak recipe,step-by-step aloo palak,aloo palak preparation

सामग्री (Ingredients)

पालक - 500 ग्राम
आलू - 200 ग्राम
प्याज - 300 ग्राम
टमाटर - 250 ग्राम
अदरक - 50 ग्राम
हरी मिर्च - 6-7
मक्के का आटा - 1 कप
दालचीनी - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
मक्खन - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
नींबू का रस - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
लौंग पाउडर - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
हींग - 2 चुटकी
घी - 4 चम्मच

aloo palak sabji recipe,easy aloo palak recipe,homemade aloo palak sabji,spinach potato curry recipe,healthy aloo palak recipe,quick aloo palak sabji,indian potato spinach curry,traditional aloo palak recipe,step-by-step aloo palak,aloo palak preparation

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पालक को साफ करके पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद पालक को मोटा-मोटा काट लें।
- अब एक प्रेशर कुकर को हल्की आंच पर रखें और उसमें पालक डालकर थोड़ा नमक डालें और 2 सीटी आने तक कुकर में उबाल लें।
- पालक उबलने पर इसे कुछ देर ठंडा होने दें, फिर मिक्सी में डालें। इसमें हरी मिर्च भी डालकर पीस लें।
- अब पिसे हुए पालक को प्याले में निकाल लें और अलग रख दें। आलू को छीलकर क्यूब्स में काट लें, जिन्हें अच्छी तरह धोकर अलग रख दें।
- इसके बाद एक कढ़ाही को मध्यम आंच पर रखें और उसमें घी गरम करें। घी के गरम होने पर इसमें कटे आलू डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।
- जब आलू पक जाएं तो उन्हें एक बाउल में निकाल लें। अब फ्राई पैन को गरम करें और उसमें जीरा, अदरक के टुकड़े और कटा हुआ प्याज डालें।
- ध्यान रहे कि प्याज और अदरक को तब तक भूनें जब तक प्याज गुलाबी न हो जाए। अब कटे हुए टमाटर डालें और लगभग दो मिनट तक पकाएं।
- जब टमाटर पक जाएं तो सभी मसाले-दालचीनी, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, लौंग पाउडर डालें और दो मिनट और भूनें।
- इसके बाद फ्राई पैन में तले हुए आलू और दरदरा पिसा हुआ पालक डालें। एक या दो मिनट तक पकाएं और उसमें मक्के का आटा छिड़कें।
- सब्जियों के साथ कॉर्न फ्लोर अच्छी तरह मिला लें और उसमें नींबू का रस डालकर दो मिनट और पकाएं।
- अब आलू पालक के लिए तड़का तैयार करें। एक छोटा पैन लें और उसमें मक्खन पिघलाएं।
- उसमें हींग पाउडर डालें, कुछ सैकंड के लिए भूनें और तैयार आलू पालक के ऊपर डालें।
- तड़के को पकी हुई डिश के साथ अच्छी तरह से चला दें। तैयार है आलू पालक की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम