न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जून में रिलीज़ होने वाली बड़ी फिल्मों की लिस्ट, ठग लाइफ से ज्ञानवापी फाइल्स तक थिएटर में मचेगा धमाल

जून 2025 में भले ही फिल्मों की संख्या थोड़ी कम हो, लेकिन जो फिल्में रिलीज हो रही हैं, वे सभी बड़े बजट और हाई एक्सपेक्टेशन वाली हैं। इस महीने करीब 6 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें मेगा स्टार्स की मौजूदगी और दमदार कहानियां शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 11:25:49

जून में रिलीज़ होने वाली बड़ी फिल्मों की लिस्ट, ठग लाइफ से ज्ञानवापी फाइल्स तक थिएटर में मचेगा धमाल

नौतपा खत्म हो चुका है और मानसून पूर्व की बारिश ने मौसम को घूमने लायक बना दिया है। जल्द ही समर वेकेशन खत्म होने वाला है लेकिन दर्शकों के लिए मनोरंजन की कोई कमी नहीं होने वाली है। जून 2025 में भले ही फिल्मों की संख्या थोड़ी कम हो, लेकिन जो फिल्में रिलीज हो रही हैं, वे सभी बड़े बजट और हाई एक्सपेक्टेशन वाली हैं। इस महीने करीब 6 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें मेगा स्टार्स की मौजूदगी और दमदार कहानियां शामिल हैं।

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ 5 जून को रिलीज हो रही है, जिसे लेकर फैंस में भारी उत्साह है। इसके एक दिन बाद यानी 6 जून को अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थिएटर्स में उतरने वाली है। वहीं, महीने के अंत तक आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ भी सिनेमाघरों की रौनक बढ़ा सकती है।

इन फिल्मों के अलावा भी कुछ रीजनल और मिड-बजट फिल्में इस महीने रिलीज़ होंगी, जो दर्शकों को विविधता और ताजगी देने का काम करेंगी। कुल मिलाकर जून का यह महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन का शानदार पैकेज साबित होने वाला है।

ठग लाइफ

जून के महीने में कमल हासन की फिल्म से बॉक्स ऑफिस का खाता खुलेगा। 5 जून को कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को मणिरत्नम बना रहे हैं। फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ कर्नाटक में फिल्म पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। दरअसल कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है।

हाउसफुल 5

हाउसफुल फ्रेंचाइज की फिल्म हाउसफुल 5 भी जून के महीने में ही रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 6 जून को दस्तक देगी। कॉमेडी फिल्म देखने के शौकीन हाउसफुल 5 फिल्म का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के अलावा जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

सितारे जमीन पर

आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। साल 2022 में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आई थी, उसके 3 साल बाद अब वो बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे हैं।

कुबेरा

नागार्जुन की बहुचर्चित फिल्म कुबेरा 20 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया जाएगा। यह सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषा में एक साथ रिलीज होगी। नागार्जुन के प्रशंसक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

मां

काजोल लंबे समय के बाद सशक्त भूमिका में नजर आने वाली हैं, मां फिल्म में उन्होंने बेहद दमदार किरदार निभाया है। इस फिल्म को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है और अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया था। दर्शक काजोल की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ज्ञानवापी फाइल्स

कन्हैया लाल दर्जी हत्याकांड पर आधारित फिल्म ज्ञानवापी फाइल्स 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उदयपुर में हुई कन्हैया लाल दर्जी की हत्या की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में विजय राज ने अहम भूमिका निभाई है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले यह फिल्म बनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी