जया बच्चन (Jaya Bachchan) और काजोल की बॉन्डिंग बॉलीवुड में काफी फेमस है। इन दोनों को फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) में एक साथ देखा गया था। ये जोड़ी फिल्म में सास-बहू के रोल में थीं। यह फिल्म साल 2001 को रिलीज़ हुई थी। दो दशकों के बाद भी इस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं। इस बीच दोनों के एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल दिग्गज अदाकारा जया बच्चन पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। काजोल वीडियो में उनसे मास्क निकालने और फोटो क्लिक करवाने के लिए कहती हुई दिख रही हैं।














