न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : शो के स्क्रिप्टेड होने के सवाल पर आशीष ने दिया यह जवाब, इन मुद्दों पर भी बोले

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोनी टीवी पर सात माह से भी ज्यादा समय से जारी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 4:35:33

Indian Idol-12 : शो के स्क्रिप्टेड होने के सवाल पर आशीष ने दिया यह जवाब, इन मुद्दों पर भी बोले

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोनी टीवी पर सात माह से भी ज्यादा समय से जारी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन अंतिम पड़ाव की ओर है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसका फाइनल होने वाला है। इसमें अब 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। कोविड की वजह से शो की शूटिंग बायो बबल में हो रही है जिस वजह से प्रतियोगी लम्बे समय से अपने परिवार से नहीं मिल पाए। अब हाल ही में उन्हें उनके परिवार के पास, उनके शहर में भेजा गया और इस दौरान उन्होंने सभी से मुलाकात की।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी ने परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात की। आशीष ने कहा कि शो की कोई भी परफॉर्मेंस स्क्रिप्टेड (पहले से लिखी हुई या तय) नहीं है। अगर किसी की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है तो उसे नेगेटिव कमेंट्स भी सुनने को मिलते हैं। ये शो नेचुरल और ऑर्गेनिक है। जैसा हम परफॉर्म करते हैं, वैसा ही दिखाया जाता है। अच्छा गाने पर तारीफ मिलती है तो खराब प्रस्तुति पर डांट भी खानी पड़ती है। बाकी की जो चीजें होती हैं वो सब एंटरटेनमेंट का हिस्सा है। हम सबकी अपनी जर्नी है और वो स्क्रिप्टेड नहीं बल्कि सच है।


आशीष ने कहा, जब हमारी दोस्ती की कहानी दिखाई जाती है तो…

साथी प्रतियोगियों के साथ बॉन्डिंग को लेकर आशीष ने बताया कि जब हमारी बॉन्डिंग की स्टोरीज को शो में दिखाया जाता है तो इससे माहौल थोड़ा हल्का हो जाता है। हम सब एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं और हमारा बॉन्ड भी बन गया है तो जब हमारी दोस्ती की कहानी दिखाई जाती है तो इससे माहौल काफी हल्का हो जाता है। परफॉर्मेंस से पहले हम सभी पर काफी प्रेशर होता है और ऐसे मोमेंट्स हमें रिलैक्स करते हैं। हम इन पलों को एंजॉय करते हैं। अगर सिर्फ परफॉर्मेंस होती रहेंगी तो माहौल काफी गंभीर हो जाता है।


‘ट्रोलिंग को लेते हैं पॉजिटिव तरीके से’

एक सवाल के जवाब में आशीष ने कहा कि हम ट्रोलिंग को पॉजिटिव तरीके से लेते हैं और इससे अपने अंदर सुधार लाते हैं। एक आर्टिस्ट होने के नाते हम काम को लेकर काफी भावुक होते हैं और आज हम जो भी हैं ऑडियंस की वजह से ही हैं। जो भी अब तक ट्रोल हुआ है वो इन कमेंट्स को पॉजिटिवली लेता है। लोग अपनी राय देते हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है। जो हमें पसंद नहीं करते हम मेहनत से उनका दिल जीतेंगे ताकि वे भी हमें प्यार करें। ऑडियंस ही हमारे मां-बाप हैं और उनके फैसला सिर-आंखों पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका