न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2014 में छोड़ी ड्रग्स, इसे शरीर से पूरी तरह निकलने में लग गए 8 साल; हनी सिंह ने सुनाई दर्दभरी दास्तान

रैपर हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने 2014 में ड्रग्स छोड़ दिए थे, लेकिन उनके शरीर को पूरी तरह साफ होने में पूरे 8 साल लग गए। नशे ने उनकी जिंदगी, करियर और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित किया। लंबे संघर्ष और इलाज के बाद उन्होंने 2023 में इंडस्ट्री में दमदार वापसी की और अब युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 12:09:03

2014 में छोड़ी ड्रग्स, इसे शरीर से पूरी तरह निकलने में लग गए 8 साल; हनी सिंह ने सुनाई दर्दभरी दास्तान

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने एक बार फिर अपने नशे की लत वाले दौर को याद करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की पकड़ इतनी खतरनाक होती है कि वे नहीं चाहते कि उनका सबसे बड़ा दुश्मन भी उस दौर से गुज़रे जिससे वे खुद निकले हैं। ताज़ा इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ड्रग्स छोड़ने के बाद भी उनकी बॉडी को पूरी तरह साफ होने में 8 साल का लंबा समय लग गया।

नशे ने बिगाड़ दी थी ज़िंदगी, कर दिया था बर्बाद करियर

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि ड्रग्स लेने का उनका फैसला उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।
उन्होंने कहा, "15-20 साल पहले मैं बेहद तेज़, समझदार और महत्वाकांक्षी था। लेकिन ड्रग्स ने सब कुछ खराब कर दिया। इसकी वजह से मुझे व्यक्तिगत और पेशेवर, दोनों स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ा।"

उन्होंने आगे जोड़ा कि वे आजकल युवा भाई-बहनों और अपने आसपास के लोगों को खासतौर पर नशे से दूर रहने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह धीरे-धीरे इंसान को अंदर से खत्म कर देता है।

"मैंने सूखे नशे 2014 में छोड़ दिए थे। पर मेरा शरीर 8 साल तक ठीक नहीं हुआ। ड्रग्स मेरे सिस्टम से निकल ही नहीं रहा था।"

पीक समय में परिवार से हो गया था फासला

हनी सिंह ने बताया कि 2012 से 2014 के बीच उनका करियर चरम पर था, लेकिन इसी दौरान वे नशे की गिरफ्त में बुरी तरह फंसते चले गए। उन्होंने कहा, "पीक टाइम में मैं दुनिया भर में शो कर रहा था, पैसे और प्रसिद्धि का नशा चढ़ा हुआ था। मैं अपने माता-पिता से सिर्फ 4-5 बार मिला। मुझे डर भी था कि अगर वे मुझे देखेंगे तो मेरी हालत समझ जाएंगे। इसलिए उनसे दूरी बना ली।"

ड्रग्स, शराब, स्मोकिंग—तीनों ने बिगाड़ दी हालत

ड्रग्स का असर इतना भयानक हुआ कि 'देसी कलाकार' गाने की सफलता के बाद उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर तक हो गया। वह मानसिक रूप से टूट गए और नशा, शराब और स्मोकिंग की लत और बढ़ती चली गई।

हालात हाथ से निकलते देख हनी सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री से दूरी बना ली और नशा भी पूरी तरह छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने विश्वभर के डॉक्टरों और थेरेपिस्ट से लंबा इलाज करवाया।

8 साल की जंग के बाद वापसी

कड़े संघर्ष और लंबी थेरेपी के बाद हनी सिंह ने आखिरकार 2023 में इंडस्ट्री में दमदार वापसी की। आज वे अपने अनुभवों से दूसरों को जागरूक कर रहे हैं ताकि कोई और उस दर्द से न गुजरे जिससे वे गुजरे।

"मैं नहीं चाहता कि मेरी तरह किसी और को भी इतना लंबा और दर्दनाक सफर तय करना पड़े," उन्होंने कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड