न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ ने दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर मचाया भूचाल, कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। पुष्पा 2 और छावा के रिकॉर्ड टूटे, कुल कलेक्शन 300 करोड़ के करीब पहुंचा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Dec 2025 9:24:45

‘धुरंधर’ ने दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर मचाया भूचाल, कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह चल रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और दूसरे शनिवार को तो इसने कमाई के सारे पैमाने तोड़ दिए। नौवें दिन फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया, बल्कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और विक्की कौशल की छावा जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए।

जहां पुष्पा 2 ने अपने दूसरे शनिवार को 46 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं छावा का आंकड़ा 44 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया था। इसके मुकाबले ‘धुरंधर’ ने कहीं ज्यादा ताकत दिखाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित कर दी।

दूसरे शनिवार ‘धुरंधर’ ने उड़ाए होश

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन जबरदस्त प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि इस दिन फिल्म ने करीब 53 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी सामने आना बाकी हैं, लेकिन अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो ‘धुरंधर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 292.75 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिल्म ने रणवीर सिंह की सुपरहिट सिंबा के 240 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, अब यह फिल्म पद्मावत (302.15 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर

अगर ‘धुरंधर’ के रोजाना कलेक्शन पर नजर डालें तो इसकी कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जाता दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 32 करोड़ पहुंचा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। चौथे दिन कलेक्शन 23 करोड़ रहा, पांचवें और छठे दिन फिल्म ने 27-27 करोड़ रुपये जोड़े। सातवें दिन भी कमाई 27 करोड़ रुपये रही।

पहले हफ्ते में ‘धुरंधर’ ने कुल 207.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। आठवें दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए, जबकि नौवें दिन 53 करोड़ रुपये का बिजनेस कर यह अपने अब तक के सबसे बड़े सिंगल-डे कलेक्शन तक पहुंच गई।

स्टारकास्ट, कहानी और म्यूजिक ने बनाया फिल्म को खास

‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने निर्देशित किया है और फिल्म में दमदार सितारों की फौज नजर आती है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं इसका म्यूजिक भी खूब सराहा जा रहा है।

फिल्म में शामिल एक आइटम सॉन्ग खास चर्चा में है, जिसे क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया है। इसके अलावा फिल्म के कई दमदार सीन और गाने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है, बल्कि 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड