न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 89 के धर्मेंद्र ने वर्कआउट करते शेयर किया वीडियो, संजय की ‘द भूतनी’ अब अजय की फिल्म को देगी टक्कर

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनके जिंदादिली से जीने के अंदाज से ऐेसा लगता है कि वे अभी काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 1:50:15

2 News : 89 के धर्मेंद्र ने वर्कआउट करते शेयर किया वीडियो, संजय की ‘द भूतनी’ अब अजय की फिल्म को देगी टक्कर

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनके जिंदादिली से जीने के अंदाज से ऐेसा लगता है कि वे अभी काफी छोटे हैं। धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। साल 2023 में आई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से वे जबरदस्त लाइमलाइट में रहे। इसमें धर्मेंद्र का एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन था जो चर्चाओं में रहा। इसके बाद धर्मेंद्र पिछले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई शाहिद कपूर व कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में भी नजर आए थे। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी फैंस से जुड़े रहना पसंद करते हैं।

ऐसे में वे अक्सर खुद से जुड़ी अपडेट्स फोटो और वीडियो के माध्यम से शेयर करते हैं। अब उन्होंने जो वीडियो साझा किया है उसकी हर ओर चर्चा हो रही है। वे जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि बढ़ती उम्र से बेपरवाह धर्मेंद्र किस तरह से जिम में वर्कआउट कर रहे हैं। वे लोगों को भी जिम करने के लिए प्रोत्साहित करते दिखे। धर्मेंद्र कहते हैं कि दोस्तों मैंने एक्सरसाइज शुरू कर दी है, फिजियोथेरेपी शुरू कर दी है और मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। इसके बाद वे जांघों पर हाथ मारते हुए कहते हैं कि देखो मैं आज भी कितना फिट हूं और मेहनत करने को तैयार हूं।

धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, आपका मनोरंजन करने और आपको प्रेरित करने के लिए पैदा हुए हैं...आप सभी को प्यार, खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।” धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर उनके छोटे बेटे बॉबी देओल और बेटी ईशा देओल ने दिल बनाते हुए खुशी व्यक्त की है। धर्मेंद्र को एक समय बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक माना जाता था। यहां तक की उनकी बॉडी और पर्सनलिटी देख उन्हें हीमैन का टैग दे दिया गया था। धर्मेंद्र ने पिछले दिनों आंख का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद वे अपने समकालीन अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर काफी भावुक नजर आए थे।

‘द भूतनी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने से ‘केसरी 2’ से भिड़ंत टली

संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ ने पिछले कई दिनों से लोगों के दिलों में उत्सुकता पैदा कर रखी है। पहले फिल्म इस शुक्रवार यानी 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। इसका मतलब था कि इसकी भिड़ंत अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ से होती। हालांकि मेकर्स ने एंड टाइम पर फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। अब फिल्म दो सप्ताह बाद 1 मई को मजदूर और महाराष्ट्र दिवस पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इसकी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन व रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' से भिड़ंत होगी, जो उसी दिन थिएटर में पहुंचेगी। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। संजय ने लिखा, “इंसान मोहब्बत वाली डेट फिक्स कर सकता है, भूतनी के आने की नहीं...वो कब आएगी, कैसे आएगी, ये सिर्फ वही जानती है। लग रहा था कि 18 अप्रैल को आएगी लेकिन अब आ रही है 1 मई को, तैयार रहना! #द भूतनी-1 मई को सिनेमाघरों में 2025.” 'भूतनी' का डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव ने किया है।

इसमें सनी सिंह, पलक तिवारी, निक और आसिफ खान के भी अहम रोल हैं। ‘द भूतनी’ को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट, संजय दत्त, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है। माना जा रहा है कि फिल्म बढ़िया बिजनेस करेगी क्योंकि इन दिनों हॉरर फिल्मों का जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी