न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण के शो में दीपिका-रणवीर करेंगे बेबी प्लानिंग पर बात, श्वेता बच्चन को भाभी ऐश्वर्या की ये बातें नहीं पसंद

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन जल्द ही ओटीटी पर शुरू होने वाला है। पिछले दिनों करण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 12:07:23

करण के शो में दीपिका-रणवीर करेंगे बेबी प्लानिंग पर बात, श्वेता बच्चन को भाभी ऐश्वर्या की ये बातें नहीं पसंद

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन जल्द ही ओटीटी पर शुरू होने वाला है। पिछले दिनों करण ने एक दिलचस्प प्रोमो जारी कर इसकी जानकारी दी थी। शो में फैंस के फेवरेट सेलेब्स की पर्सनल, डेटिंग लाइफ और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बतौर गेस्ट नजर आएंगे। दोनों पहली बार इस शो में साथ आएंगे।

इससे पहले तक दोनों किसी और के साथ आए हैं। स्पॉटबाई की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड की यह जोड़ी शो में तलाक की खबरों पर बात करेगी, जो कुछ समय पहले काफी सुर्खियों में थीं। इसके अलावा दोनों बेबी प्लानिंग को लेकर भी डिस्कस करेंगे। देखना है कि दीपिका और रणवीर खुद से जुड़ी और कौन-कौनसी खास बातें शेयर करते हैं। रणवीर जब भी शो में आते हैं कोई न कोई चौंकाने वाली बात जरूर बताते हैं।

उल्लेखनीय है कि दीपिका-रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों अब तक ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘83’ जैसी फिल्मों में साथ-साथ काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से करण के शो में आलिया भट्ट व करीना कपूर खान, रोहित शेट्टी व अजय देवगन, सारा अली खान व अनन्या पांडे की जोड़ी भी नजर आएंगी।

deepika padukone,ranveer singh,koffee with karan,karan johar,deepika ranveer,shweta bachchan,aishawarya rai,amitabh bachchan

करण जौहर ने श्वेता से ऐश्वर्या के बारे में पूछे थे सवाल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भले ही एक्टिंग की दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिर भी लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल श्वेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में रैंप डेब्यू किया था। इसका वीडियो श्वेता ने शेयर किया था। अमिताभ की बहू ऐश्वर्या रॉय भी इस फैशन वीक का हिस्सा रही थीं।

श्वेता ने ऐश्वर्या को उस वीडियो में टैग नहीं किया और यही बात फैंस को अखर गई। ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या और श्वेता के बीच अनबन दिखी हो। एक बार श्वेता अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में गई थीं। वहां करण ने श्वेता से पूछा था कि वह ऐश्वर्या के बारे में क्या पसंद करती हैं, क्या झेलती हैं और किस बात से नफरत करती हैं।

तब श्वेता ने कहा कि ऐश्वर्या सेल्फ मेड, स्ट्रॉन्ग वुमैन और एक बहुत अच्छी मां हैं। हालांकि उन्हें ऐश्वर्या के टाइम मैनेजमेंट को झेलना पड़ता है। साथ ही श्वेता इस बात से नफरत करती हैं कि ऐश्वर्या कॉल और मैसेज का जवाब देने में बहुत टाइम लेती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार