न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ब्रह्मास्त्र’ का मोशन पोस्टर और रिलीज डेट आई सामने, क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली ये राहत

मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर हाथ में त्रिशूल लिए दिख रहे हैं। रणबीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 7:34:35

‘ब्रह्मास्त्र’ का मोशन पोस्टर और रिलीज डेट आई सामने, क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली ये राहत

मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर हाथ में त्रिशूल लिए दिख रहे हैं। रणबीर की आंख पर चोट का निशान है, जिसमें से खून रिस रहा है। इसके पहले हैवी वीएफएक्स सीन के जरिए ब्रह्मांड के सबसे पावरफुल वैपन तक आने का नजारा दिखाया गया। मोशन पोस्टर इवेंट दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई, जहां फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर ने फैंस के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान रणबीर अपने पिता दिवंगत ऋषि कपूर को याद कर भावुक नजर आए। साथ ही उन्होंने उनका मशहूर गाना ओम शांति ओम भी गुनगुनाया।

फिल्म में रणबीर शिवा तो आलिया ईशा के किरदार में दिखेंगी। इससे पहले आलिया और मुखर्जी बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे। आलिया ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया भी हैं। तीन हिस्सों में बनी यह फिल्म 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ 9 सितंबर को रिलीज होगी। ‘ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स की माने तो यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी। उन्होंने संकेत किया इसका बजट 300 करोड़ रुपए से ज्यादा भी हो सकता है।

3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे शाहरुख के बेटे आर्यन

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद मादक पदार्थ रखने, उसकी खपत और बिक्री या खरीद के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें हाईकोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन उन पर 14 शर्तें भी लगाई थीं। इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को आर्यन को क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी के दफ्तर में साप्ताहिक पेशी से छूट दे दी। न्यायमूर्ति एन. डब्ल्यू. साम्ब्रे की एकल पीठ ने कहा कि आर्यन को जमानत देते समय लगाई गई शर्त कि उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा, को संशोधित किया जाता है।

आवेदक (आर्यन) एजेंसी की ओर से निर्देश दिए जाने पर एनसीबी के दिल्ली स्थित दफ्तर में उपस्थित होंगे, बशर्ते एनसीबी आवेदक को 72 घंटे का नोटिस जारी करे। साथ ही आवेदक यदि अपना बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली की यात्रा कर रहा है, तो उसे अपना यात्रा कार्यक्रम जमा करने की आवश्यकता नहीं है। वह मुंबई के बाहर किसी अन्य यात्रा के मामले में अपना यात्रा कार्यक्रम एनसीबी को प्रस्तुत करेगा। 23 वर्षीय आर्यन को 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो